ऑस्ट्रेलिया में चना की बिजाई के लिए स्थिति कहीं अनुकूल तो कहीं खराब

26-May-2026 06:01 PM

होबार्ट। ऑस्ट्रेलिया में चना की बिजाई आरंभ हो चुकी है लेकिन मौसमी परिस्थितियों के अनुरूप इसकी गति काफी तेज नहीं है। कहीं अच्छी बिजाई हो रही है तो कहीं इसकी रफ्तार सुस्त देखी जा रही है।

विक्टोरिया एवं साउथ ऑस्ट्रेलिया  प्रान्त में नियमित बारिश होने से खेतों की मिटटी में नमी का पर्याप्त अंश मौजूद है जिससे वहां किसानों को बिजाई में ज्यादा कठिनाई नहीं हो रही है। लेकिन क्वींसलैंड तथा न्यू साउथ वेल्स प्रान्त की हालत मसूर की बिजाई के लिए अनुकूल मानी जा रही है। 

बिजाई क्षेत्र में गिरावट आने की संभावना के साथ-साथ इस बार ऑस्ट्रेलिया में चना की औसत उपज दर में भी कमी आने की आशंका है जिससे इसका उत्पादन काफी घट सकता है।

2025-26 के सीजन में वहां करीब 19 लाख टन चना का शानदार उत्पादन हुआ जबकि 2026-27 के सीजन में यह घटकर 13-14 लाख टन पर सिमटने की संभावना है। 

ऑस्ट्रेलिया पहले ही चना का भारी निर्यात कर चुका है। वहां उत्पादकों के पास इसका सीमित स्टॉक बचा है जिसे वे नीचे दाम पर नहीं बेचना चाहते हैं।

दूसरी ओर वैश्विक मांग कमजोर रहने से व्यापारी / निर्यातक ऊंचे मूल्य पर किसानों से इसकी खरीद करने में हिचक रहे हैं। अगला उत्पादन कमजोर होने की संभावना से उत्पादक सतर्क हो गए हैं।