ऑस्ट्रेलिया में चना कटाई तेज: रिकॉर्ड उत्पादन पहुंचे की उम्मीद

10-Sep-2025 08:04 AM

ऑस्ट्रेलिया में चना कटाई तेज: रिकॉर्ड उत्पादन पहुंचे की उम्मीद 
★ नॉर्थ क्वींसलैंड में इस साल चना की अब तक की सबसे बड़ी फसल की कटाई हो रही है। लगभग 14,000 हेक्टेयर में बुवाई हुई है और औसत उत्पादन करीब 1 टन प्रति हेक्टेयर रहने का अनुमान है।
★ कटाई के बाद ज्यादातर नई फसल का निर्यात टाउन्सविल बंदरगाह से मुख्य रूप से बांग्लादेश को किया जाएगा।
★ इस बार चना की कीमतें पिछले साल की तुलना में कम हैं — टाउन्सविल में कंटेनर पैकिंग के लिए लगभग 800 डॉलर प्रति टन का भाव मिल रहा है, जबकि पिछले साल 900-1000 डॉलर था।
★ भारत को चना निर्यात बिक्री धीमी।
★ 2025-26 में ऑस्ट्रेलिया की कुल चना फसल का अनुमान 21 लाख टन है, जिसमें न्यू साउथ वेल्स 12.3 लाख टन और क्वींसलैंड 8.35 लाख टन ★ उत्पादन करने की संभावना है।
★ भारत में लगातार कीमतों पर दवाब बाने से आयात पड़तल कमज़ोर जिससे आयातक और निर्यातक पीछे हट रहे हैं।