ऑस्ट्रेलिया में शीतकालीन फसलों की स्थिति

15-Sep-2025 12:03 PM

ऑस्ट्रेलिया में शीतकालीन फसलों की स्थिति
गेहूं और जौ
★ अगस्त/सितंबर की शुरुआती बारिश के बाद उत्पादन की संभावना स्थिर से बेहतर। 
★ कीमतें मांग कम रहने से नरम।
~~~~~~
मसूर
★ दक्षिण ऑस्ट्रेलिया और विक्टोरिया में अच्छी बारिश से फसल की स्थिति बेहतर हुई।
★ अच्छी फसल और भारतीय मांग कम होने के कारण इस हफ्ते कीमतों/बोली में गिरावट।
★ दक्षिण ऑस्ट्रेलिया में और बारिश की संभावना।
★ विक्टोरिया में दलहनों की स्थिति काफी सुधरी।
~~~~~~
चना
★ फसल बहुत अच्छी स्थिति में हैं और लगातार बारिश से हुआ फायदा। न्यू साउथ वेल्स/दक्षिण क्वींसलैंड की फसलें 2 हफ्ते देर से तैयार होंगी।
★ क्वींसलैंड में गर्म और ज्यादातर सूखा मौसम रहा है, जो दानों के भरने और पकने में मदद करेगा। सेंट्रल क्वींसलैंड में जल्दी बोई गई फसलों की कटाई शुरू हो गई है।
★ मसूर की तरह, चने की कीमतें भी नीचे हैं और भारत की मांग कम।