ऑस्ट्रेलिया से चना निर्यात हो रहा है प्रभावित
29-Nov-2024 05:06 PM
ऑस्ट्रेलिया से चना निर्यात हो रहा है प्रभावित
★ ऑस्ट्रेलिया में चना निर्यात को लेकर बढ़ रही है दिक्कतें।
★ पहले कंटेनर लेबर की कमी के बाद अब बारिश होने से कटाई हो रही है प्रभावित।
★ किसान बारिश के कारण माल नही दे पा रहे और इस समय मांग बेहद मजबूत बनी हुई है।
★ यहाँ तक कि जो 690$ के भाव थे अब बढ़कर 740$/टन बोले जा रहे हैं, 690$/टन के भाव पर कोई बिकवाल नहीं।
★ चालू सप्ताह में ऑस्ट्रेलिया से उस अनुपात में चना निर्यात नहीं हो पाया जो प्लान किया हुआ था।
★ इस समय निम्नलिख कारणों से ऑस्ट्रलिया से चना निर्यात हो रहा हा प्रभाव:
1. लेबर की कमी
2. लोजिस्टिक इशु
3. कंटेनर/वेसल की कमी
4. बारिश के कारण प्रभावित कटाई
5. डिमांड अधिक व सप्लाई कम होना
★ जैसे कि आई ग्रेन ने पहले कई रिपोर्ट में बोला कि अगर ऑस्ट्रेलिया से निर्यात ऐसे ही प्रभावित रहा तो घरेलू बाजारों में कीमतें बढ़ सकती है।
★ आई ग्रेन इंडिया द्वारा समय समय पर दी जा रही जानकारी पर रखें नजर।
