ऑस्ट्रेलिया दलहन बाजार

13-Dec-2024 10:00 AM

ऑस्ट्रेलिया दलहन बाजार
★ किसानों ने चना, मसूर व फाबा बीन्स की बिक्री की तेज।
★ साउथ एशियन देश जिसमें भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान शामिल हैं से ऑस्ट्रेलिया मसूर की डिमांड निकली।
★ लेकिन भारत में पीली मटर आयात के कारण देसी चना डिमांड पर पड़ा असर।
★ सभी दलहन की क्वालिटी अच्छी परन्तु कुछ क्षेत्र में बारिश ने चना क्वालिटी को किया डाउन परन्तु जिस अनुपात में उत्पादन हुआ है उस पर हुए इस नुकसान पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
चना
★ ब्रिसबेन पोर्ट (साउथ क्वींसलैंड पोर्ट) पर डिलीवर चना की बिडिंग 930$/बुशल बल्क वेसल पर हो रही हैं।
★ पिछले महीने यही भाव 950$/टन थे।
★ ऑस्ट्रलिया को उम्मीद है कि देसी चना आयात समय सीमा को 31 मार्च 205 तक बढ़ाया जाएगा इसके आलावा एक न्यूज़ एजेंसी ने भारत में पीली मटर का आयात 2 महीने और बढ़ाने की बात कही।
★ दिसंबर में बड़ी मात्रा में हो रहे कॉन्ट्रैक्ट। अब तक पोर्ट पर 3-4 वेसल आ चुके हैं।
★ बढ़ते मटर आयात के कारण भारतीय चना डिमांड कम।
~~~~~~~~~~
भारतीय बाजारों पर क्या पड़ेगा असर
★ भविष्य में भारत में देसी चना का आयात बढ़ने की उम्मीद।
★ बड़ी मात्रा में हो रहे सौदे। कंटेनर की कमी से निर्यात में हो रही थी बाधा परन्तु बल्क में हो रही है शिपमेंट जो भविष्य में भारत में चना उपलब्धता को बढ़ाएंगे, जिससे भावों पर पड़ सकता है असर।