ऑयलमील निर्यात भाव समीक्षा: सोर्स SEA
18-Apr-2025 02:12 PM
ऑयलमील निर्यात भाव समीक्षा: सोर्स SEA
★ मार्च 2025 में सोयाबीन खल का औसत मूल्य $356 प्रति टन रहा, जो फरवरी के $370 और जनवरी के $385 की तुलना में गिरावट दर्शाता है।
★ रेपसीड खल की कीमत भी तेज गिरावट के साथ $196 प्रति टन रही, जबकि पिछले महीने यह $248 और जनवरी में $270 थी।
★ अरंडी खल का औसत भाव मार्च में $75 रहा, जो फरवरी में $82 और जनवरी में $87 था।
★ इस दौरान डॉलर-रुपया विनिमय दर औसतन ₹86.52 प्रति डॉलर रही।
★ ऑयलमील की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिली है।
★ सोयाबीन खल जुलाई 2024 में $489 प्रति टन था, जो मार्च 2025 तक घटकर $356 पर आ गया।
★ इसी तरह सरसों खल मई-जून 2024 में $285 के स्तर पर था, जो अब $196 पर आ गया है।
★ अरंडी खल अगस्त 2024 में $86 से गिरकर मार्च 2025 में $75 पर बंद हुआ।
★ वैश्विक मांग में सुस्ती और निर्यात पर दबाव के चलते कीमतों में गिरावट आई है।
★ डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी के बावजूद एक्सपोर्ट मार्केट में भारत की प्रतिस्पर्धा कम हुई है।
★ यदि वैश्विक डिमांड में सुधार नहीं हुआ तो आगे भी कीमतें दबाव में रह सकती हैं।
