OMSS स्कीम 2025-26 में गेहूं आवंटन की बड़ी खबर

11-Sep-2025 04:03 PM

OMSS स्कीम 2025-26 में गेहूं आवंटन की बड़ी खबर

★ खाद्य सचिव ने आज एक कॉफ्रेंस में आई ग्रेन इंडिया द्वारा OMSS पर सवाल पूछे जाने पर कहा कि OMSS स्कीम 2025-26 के लिए 30 लाख टन गेहूं का आवंटन किया गया।

★ बाजारों की स्थिति और मांग को देखते हुए अतिरिक्त गेहूं भी आवंटित किया जा सकता है।

★ यह स्कीम कब लॉन्च होगी इसके बारे में सचिव का कहना है कि अभी सरकार इस विषय पर विचार कर रही है।