पहचान पत्र के बगैर किसानों को नहीं मिलेगा रियायती खाद
15-Apr-2026 07:56 PM
नई दिल्ली। अनियमितता, हेराफेरी एवं सरकारी योजनाओं के दुरूपयोग पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से केन्द्र सरकार ने एक नया नियम बनाया है।
इसके तहत किसान सम्मान निधि की राशि केवल उन्ही किसानों को मिलेगी जिसके पास फार्मर आई डी (किसान पहचान पत्र) होगा। इतना ही नहीं बल्कि इसी पहचान पत्र के आधार पर किसानों को 2 हजार रुपए की तीन किस्तों में प्रति वर्ष 6000 रुपए की सहायता राशि प्रदान करती है जो सीधे उसके बैंक खाते में जमा की जाती है।
किसानों को अपना आई डी बनवाने के लिए कहा गया है। जिसके पास यह नहीं होगा उसे सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित होना पड़ सकता है।
