पंजाब में गेहूं की जोरदार आवक; पड़ सकती है जगह की कमी
27-Apr-2026 09:26 AM
पंजाब में गेहूं की जोरदार आवक; पड़ सकती है जगह की कमी
★ अब तक पंजाब में करीब 99 लाख टन गेहूं की आवक पहुंची।
★ खरीद के दौरान हो रही कई परेशानियां जैसे कि FAQ VA URS गेहूं को अलग अलग रखना।
★ पंजाब में 122 लाख टन गेहूं खरीद के लिए 1872 खरीद केंद्र खोले गये।
★ दरअसल मार्च के अंत और अप्रैल में हुई बारिश से गेहूं की आवक कम हुई थी परन्तु जैसे ही मौसम साफ़ हुआ आवक बढ़ने लगी।
★ 99 लाख टन आवक में से एजेंसियों द्वारा 34 लाख टन गेहूं ख़रीदा गया। बीते दिन करीब 5 लाख टन गेहूं की सरकारी खरीद की गयी।
★ मंडियों में जितनी भी आवक हुई उसमें से 35% मात्रा URS गेहूं की बताई जा रही है।
★ इस विशाल खरीद को देख पंजाब में जगह की शोर्टेज पड़ने लगी।
★ पंजाब में इस बार 30 लाख टन गेहूं प्राइवेट चावल मिलों, 15 लाख टन मंडियों व 15-20 लाख टन ओपन एरिया में रखने का प्लान बनाया।
★ केवल पंजाब ही नहीं अन्य राज्यों में भी इसी तरह की परेशानी दिख सकती है।
