पंजाब और राजस्थान में भारी बारिश से बड़ी फसल हानि की आशंका: क्रिसिल
10-Sep-2025 08:12 AM
पंजाब और राजस्थान में भारी बारिश से बड़ी फसल हानि की आशंका: क्रिसिल
★ धान, कपास, दालों और बागवानी फसलों पर सबसे ज्यादा असर।
★ पंजाब में अगस्त में सामान्य से 74% अधिक बारिश, जिससे 70,000 हेक्टेयर कृषि भूमि डूब गई। धान, गन्ना, कपास और बागवानी फसलों को गंभीर नुकसान।
★ कृषि मंत्रालय के प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक,पंजाब में करीब 3 लाख हेक्टेयर धान की फसल में से 0.15 लाख हेक्टेयर पर बाढ़ का प्रभाव पड़ा है।
★ 2024-25 में राज्य ने देश की कुल गेहूं खरीद का 39% (300 लाख टन) और चावल खरीद का 33% (540 लाख टन) योगदान दिया था।
★ राजस्थान के अजमेर, टोंक, कोटा, बूंदी, जयपुर और दौसा जिलों में भी भारी बारिश से बाजरा, ज्वार, सोयाबीन, मूंगफली, हरी मूंग और उड़द जैसी फसलों को नुकसान।
★ आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में भी बाढ़ की स्थिति, हालांकि यहां धान, मक्का और कपास की पैदावार पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है। लेकिन उड़द और मूंग जैसी दालों की पैदावार फूल झड़ने की समस्या के कारण घटी।
★ सितंबर का महीना फसल उत्पादन के लिए अहम, इस दौरान धान, कपास, सोयाबीन, मक्का और प्याज की फसलें वृद्धि के महत्वपूर्ण चरण में हैं।
★ यदि बारिश से और नुकसान होता है, तो खाद्य आपूर्ति पर दबाव बढ़ सकता है, जिससे महंगाई के बढ़ने का खतरा है।
★ राज्यनुसार बारिश समय से राजस्थान: 73% अधिक, पंजाब: 55% अधिक, जम्मू-कश्मीर: 41% अधिक, हिमाचल प्रदेश: 45% अधिक, गुजरात: 30% अधिक, मध्य प्रदेश: 23% अधिक, उत्तराखंड: 22% अधिक, तेलंगाना: 20% अधिक।
★ इसके विपरीत बिहार और असम में बारिश की कमी दर्ज की गई।
★ कुल मिलाकर, 2025-26 के लिए सरकार ने खाद्यान्न उत्पादन का लक्ष्य 3546.4 लाख टन रखा, लेकिन भारी बारिश और फसल नुकसान से यह लक्ष्य प्रभावित हो सकता है।
