पाकिस्तान चावल निर्यात विभिन्न कारणों से प्रभावित
24-May-2025 11:59 AM
पाकिस्तान चावल निर्यात विभिन्न कारणों से प्रभावित
★ अप्रैल 2025 में चावल निर्यात घटकर 44,000 टन से भी कम रह गया, जो चालू वित्त वर्ष का सबसे कम आंकड़ा है।
★ भारत के साथ बढ़ते तनाव और 7 से 11 मई के बीच आतंकी ठिकानों पर भारत की कार्रवाई के चलते कराची, कासिम और साउथ एशिया टर्मिनल जैसे प्रमुख बंदरगाहों पर संचालन प्रभावित हुआ, जिससे कंटेनरों का भारी बैकलॉग बन गया है।
★ ईरान सीमा के अस्थायी बंद होने से बासमती चावल के निर्यात पर भी असर पड़ा है।
★ इस स्थिति का असर वैश्विक बाजारों में भी दिख रहा है।
★ भारत अब बासमती चावल $1,050 से $1,100 प्रति टन पर बेच रहा है, जबकि पाकिस्तान $1,075 प्रति टन बोले जा रहे हैं।
★ भारत में इस वर्ष चावल का उत्पादन बढ़ा साथ ही चावल का विशाल स्टॉक भी है।
★ भविष्य में भारतीय बासमती चावल निर्यात मांग बढ़ने की उम्मीद जिसका असर घरेलु बाज़ारों की कीमतों पर पड़ सकता है।
