पाकिस्तान- पंजाब में बाढ़ से 10–12% धान की फसल प्रभावित

08-Sep-2025 10:46 AM

पाकिस्तान- पंजाब में बाढ़ से 10–12% धान की फसल प्रभावित
★ राइस एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन ऑफ पाकिस्तान के अनुसार बाढ़ से पंजाब की धान की फसल का केवल 10 से 12 प्रतिशत हिस्सा प्रभावित हुआ है। एसोसिएशन ने बड़े पैमाने पर नुकसान के दावों को खारिज किया है।
★ कुछ इलाकों में फसल को नुकसान हुआ, लेकिन जहां पहले पानी की कमी थी, वहां अतिरिक्त पानी धान की खेती के लिए लाभकारी साबित हो सकता है और प्रति एकड़ पैदावार बढ़ा सकता है।
★ बाढ़ से लगभग 6 से 7 लाख एकड़ जमीन प्रभावित।
★ भारत में भी पंजाब में बाढ़ से फसल प्रभावित, बासमती के उत्पादन में आ सकती है कमी।
★ दोनों देश बासमती चावल के प्रमुख उत्पादक और निर्यातक देश, उत्पादन घटने से बासमती चावल के अंतर्राष्ट्रीय कीमतों में बढ़त की उम्मीद जिसका असर घरेलू बाज़ारों पर पड़ सकता है।