पीली मटर आयात

28-Feb-2025 10:44 AM

पीली मटर आयात
★ सूत्रों के अनुसार सरकार पीली मटर के आयात पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही है ताकि किसानों को नुकसान न हो।
★ भारत ने 2024 में 30 लाख टन पीली मटर का आयात किया, जो कुल 67 लाख टन दालों के आयात का हिस्सा था।
★ सरकार द्वारा ड्यूटी-फ्री आयात की अनुमति जिसका आज अंतिम दिन है। कल से खत्म हो सकती है।
★ मटर पर जल्द ही 15-20% आयात शुल्क लगाया जा सकता है।
★ सस्ती पीली मटर, जो मुख्य रूप से कनाडा और रूस से आती है, चना एवं अन्य दलहनों की कीमतों पर दबाव डाल रही है।
★ पीली मटर की लैंडिंग कीमत रुपए 32-35/किलो है, जबकि चना की कीमतें MSP- रुपए 5650/क्विंटल से नीचे गिर गई हैं।
★ सरकार ने 17 लाख टन चना और मसूर की MSP पर खरीद को मंजूरी दी।
★ 2017 में 50% आयात शुल्क लगाया गया था ताकि घरेलू उत्पादन को बढ़ावा दिया जा सके।