पीली मटर के आयात सम्बंधित सुचना: सूत्र
23-May-2025 04:44 PM
पीली मटर के आयात सम्बंधित सुचना: सूत्र
★ सरकार पीली मटर के आयात पर 10% शुल्क लगाने पर विचार कर रही है, हालांकि इस पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है। फिलहाल, 31 मई तक इस पर कोई आयात शुल्क नहीं है।
★ इस संबंध में अधिसूचना अगले हफ्ते आने की संभावना है।
★ उद्योग ने पीली मटर पर 30% शुल्क लगाने की मांग की है ताकि देश में इसकी आयातित कीमतें बढ़ें।
★ बिना शुल्क के पीली मटर की आयातित कीमत ₹32 प्रति किलोग्राम से भी कम है। अगर 30-40% शुल्क लगाया जाए तो इसकी कीमत ₹38 प्रति किलोग्राम से ऊपर हो जाएगी, जिससे भारतीय किसानों को सहारा मिलेगा।
★ सितंबर से पहले चने का आयात संभव नहीं है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया में बोवाई अप्रैल-मई में होती है। ऐसे में आयात को खुला रखना सरकार के लिए जरूरी हो सकता है।
★ दिसंबर 2023 में पीली मटर पर आयात शुल्क हटाया गया था और इसे फिर से लागू करने की समयसीमा मार्च 2024 तय की गई थी, जिसे कई बार बढ़ाया जा चुका है।
★ 2024-25 (अप्रैल-मार्च) में भारत का दलहन आयात 9 वर्षों में सबसे अधिक 67 लाख टन रहा, जिसमें पीली मटर का योगदान 31% (20.4 लाख टन) रहा – जो FY18 के बाद सबसे ज्यादा है।
★ मटर आयातों की वजह से अप्रैल में दलहन महंगाई दर घटकर -5.23% रही।
★ शुल्क-मुक्त या नाममात्र शुल्क के साथ पीली मटर का आयात बनाए रखना, महंगाई नियंत्रण के लिए अहम होगा।
★ सर्कुलर का करें इंतज़ार।
