पाम ऑयल कीमतों में गिरावट की संभावना, भारत में आयात घटने के संकेत

07-May-2025 03:06 PM

पाम ऑयल कीमतों में गिरावट की संभावना, भारत में आयात घटने के संकेत
★ पाम ऑयल की कीमतें जून से नवंबर 2025 के बीच दो साल के निचले स्तर RM3,500 प्रति टन पर आ सकती हैं- डोराब मिस्त्री, ग्लोबोइल दुबई
★ मलेशिया और इंडोनेशिया में उत्पादन बढ़ने से स्टॉक में वृद्धि हो रही है, जिससे कीमतों में गिरावट की संभावना है।
★ जुलाई डिलीवरी के लिए बेंचमार्क पाम ऑयल कॉन्ट्रैक्ट RM3,754 प्रति टन पर आ गया, जो नवंबर में दो साल के उच्च स्तर RM5,202 तक पहुंचा था।
★ सोयाबीन तेल की तुलना में पाम ऑयल पहले महंगा हो गया था, जिससे इसका बाजार हिस्सेदारी घटा, लेकिन अब इसकी कीमतों में गिरावट से प्रतिस्पर्धात्मकता थोड़ी लौटी है।
★ भारत, जो पाम ऑयल का बड़ा आयातक है, में नवंबर से मार्च के दौरान पाम ऑयल का आयात घटकर 43% रह गया, जो पिछले साल 61% था।
★ भारत में  तिलहनों की क्रशिंग (उत्पादन बढ़ने के कारण) बढ़ने से 2025 में वनस्पति तेलों का आयात घट सकता है, साथ ही चीन से सरसों खल मांग बढ़ रही है।
★ कनाडा से आयात पर चीन द्वारा 100% शुल्क लगाने के बाद भारत से रेपसीड मील की खरीद बढ़ी।