बाजरा के घरेलू उत्पादन एवं उपयोग में अच्छी वृद्धि की उम्मीद

06-Apr-2026 05:58 PM

नई दिल्ली। अमरीकी कृषि विभाग (उस्डा) ने भारत में बाजरा के उत्पादन एवं उपयोग में करीब 10 लाख टन की बढ़ोत्तरी की संभावना व्यक्त की है। उस्डा की रिपोर्ट के अनुसार बाजरा का उत्पादन 2024-25 सीजन के 115.70 लाख टन से बढ़कर 2025-26 के सीजन में 126 लाख टन तथा इसका उपयोग (खपत) 116 लाख टन से बढ़कर 126 लाख टन पर पहुंचने का अनुमान है।

उत्पादन तथा उपयोग में लगभग समान वृद्धि होने से इसके बकाया अधिशेष स्टॉक में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा और वह 5.85 लाख टन पर बरकरार रह सकता है। 

2024-25 के सीजन में 6.15 लाख टन के पिछले बकाया स्टॉक तथा 115.70 लाख टन के उत्पादन के साथ बाजार की कुल उपलब्धता 121.85 लाख टन पर पहुंची थी जबकि 116 लाख टन की खपत होने के बाद 5.85 लाख टन का स्टॉक बच गया था।

2025-26 के सीजन में 5.85 लाख टन के बकाया स्टॉक एवं 126 लाख टन के उत्पादन के साथ इसकी कुल उपलब्धता का 131.85 लाख टन पर पहुंचेगी और 126 लाख टन की खपत होगी।