पाम तेल की कीमतें सोया तेल व सूरजमुखी तेल से अधिक
13-Dec-2024 10:11 AM
पाम तेल की कीमतें सोया तेल व सूरजमुखी तेल से अधिक
★ मलेशिया व इंडोनेशिया से सप्लाई टाइट होने व उत्पादन घटने से कीमतों पर पड़ा असर।
★ साथ ही इंडोनेशिया द्वारा निर्याय शुल्क बढ़ाए जाने व बायो डीजल में इस्तमाल 40% तक बढ़ाए जाने से कीमतें बढ़ी।
★ KLCE बाजार में भी लगातार बना तेजी का माहौल व उठा-पटक जारी।
★ SEA के अनुसार RBD पामोलीन के भाव सूरजमुखी तेल से 30$ और सोया तेल से 85$ अधिक।
★ क्रूड पाम तेल के भाव सूरजमुखी तेल से 65$ व सोया तेल से 122$ अधिक।
★ इंडोनेशिया सरकार ने B-40 बायोडीजल मेंडेट लागू करने के दिए निर्देश जिससे 20 लाख टन पाम तेल बायो डीजल में अधिक खपेगा और निर्यात के लिए पाम तेल कम बचेगा।
★ मलेशिया में भी बाढ़ के कारण उत्पादकता पर पड़ा असर।
★ उपरोक्त सभी कारणों से पाम तेल में देखी गयी तेजी।
★ नवम्बर में भारत में पाम तेल का आयात 172%, सूरजमुखी का 165% व RBD पामोलीन का 66% बढ़ा।
★ उपरोक्त आकड़ों से साफ़ ज़ाहिर है कि भारत में RBD पाम तेल का आयात बढ़ रहा है जिसका असर तेल उद्योग पर पड़ा।
★ पाम तेल की ऊंची कीमतों से भारत में अन्य तेल की खपात बढ़ सकती है।
★ सोया तेल के बढ़ते आयात के कारण प्लांट की मांग घटी जिससे सोया की कीमतें MSP से 500 रुपए कम।
★ साथ ही बचा-कुचा असर DDGS ने निकाला। पोल्ट्री व पशुचारा में DDGS का इस्तमाल होने से सबसे अधिक असर सोयामील व ऑइलमील खपत पर पड़ा।
★ भारत में जब तक आयातित खाद्य तेलों की खपत नहीं होगी तब तक बाजारों में विशष तेजी के आसार कम।
★ पाम तेल की ऊंची कीमतों से अन्य तेल की खपत बढ़ी तो सीमित मात्रा में भाव बढ़ने की उम्मीद।
