पोर्ट पर दालों की स्टॉक स्थिति और उसका असर
09-Sep-2025 01:18 PM
पोर्ट पर दालों की स्टॉक स्थिति और उसका असर
★ उपरोक्त ग्राफ में दी गई जानकारी देखें तो तीन बड़े पोर्ट्स मुंद्रा, हजीरा और कांडला पोर्ट पर मटर, मसूर और देसी चना का स्टॉक लगातार घट रहा है।
स्टॉक घटने का कारण पिछले 3 महीनों से कम आयात होना है।
★ देसी चना, मटर और मसूर का आयात अक्टूबर के बाद शुरू होगा जिससे पोर्ट पर दालों का स्टॉक बढ़ेगा।
★ आई-ग्रेन इंडिया का मानना है कि अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में आयात और घट सकता है।
★ अप्रैल 2024 के मुकाबले अगस्त 2025 में सभी दालों की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में भारी गिरावट देखी गई।
★ अप्रैल 2024 को मटर के औसतन CNF भाव $530 थे जो अगस्त तक $180 घटकर $350/टन पहुंचे।
★ मसूर भाव भी इसी अवधि के दौरान $760 से $200 घटकर $560/टन और साथ ही चना भी $925/टन से $400 घटकर $550/टन रहे।
★ तुअर के भाव भी जुलाई 2024 के $1,440 से करीब $740 घटे और अगस्त में यह $700 थे।
★ उड़द FAQ $1,280 से गिरकर $780 चल रही है। SQ भी इसी अनुपात में घटा।
★ मौजूदा मौसम के हाल को देखते हुए चालू खरीफ सीजन में तुअर उत्पादन 30 लाख टन से कम, उड़द का 10 लाख टन और मूंग का 15 लाख टन रह सकता है।
★ निर्यातक भी घाटे भावों को देख परेशान हैं, जिसका असर आयात पर साफ दिख रहा है।
★ आई-ग्रेन इंडिया का मानना है कि देसी चना, मटर और मसूर की कीमतों में घटते आयात को देख कीमतों में और सुधार आ सकता है।
★ तुअर आयात अफ्रीका से शुरू हो चुका है जिससे तुअर में फिलहाल तेजी के आसार कम हैं, परंतु असल स्थिति बारिश पर निर्भर रहेगी।
★ इसके विपरीत उड़द की कीमतों में घटे आयात और मौसम के कारण कीमतों में और बढ़त देखी जा सकती है।
