रबी फसलों की बिजाई अंतिम दौर में
05-Feb-2025 10:31 AM
रबी फसलों की बिजाई अंतिम दौर में
★ कुल रबी फसलों की बिजाई 661 लाख हेक्टेयर के पार, जो गत वर्ष के 651.42 लाख हेक्टेयर व 10 सालाना औसत 635.30 लाख हेक्टेयर से अधिक है।
★ गेहूं बिजाई गत वर्ष के 318.33 लाख हेक्टेयर से उछलकर 324.88 लाख हेक्टेयर पहुंची।
★ कुल रबी दलहनों की बिजाई जो गत वर्ष 137.8 लाख हेक्टेयर थी उछलकर 140.9 लाख हेक्टेयर पहुंची।
★ चना बिजाई इस वर्ष 98.55 लाख हेक्टेयर रही जो गत वर्ष 95.87 लाख हेक्टेयर थी।
★ मटर बिजाई गत वर्ष से मामूली बढ़कर 7.94, कुल्थी की 2, उड़द की 6.12, मूंग की 1.4 लाख हेक्टेयर पहुंची।
★ मसूर बिजाई गत वर्ष के बराबर 17.43 लाख हेक्टेयर बताई गयी।
★ मोटे अनाज में मक्का की बिजाई 23.67 लाख हेक्टेयर पहुंची जो गत वर्ष 21.75 लाख हेक्टेयर थी।
★ जौ बिजाई 17 हजार हेक्टेयर उछलकर 6.2 लाख हेक्टेयर हुई।
★ ज्वार बिजाई गत वर्ष के 27.36 लाख हेक्टेयर से घटकर 24.35 लाख हेक्टेयर दर्ज की गयी।
★ तिलहन फसलों की बिजाई गत वर्ष से कमजोर।
★ सरसों की बिजाई जो गत वर्ष 91.83 लाख हेक्टेयर थी घटकर 89.3 लाख हेक्टेयर दर्ज की गयी।
★ मूंगफली की बिजाई 3.65 लाख हेक्टेयर, अलसी की 2.26, तिल की 0.42, सूरजमुखी की 0.74 व सेफ्लावर की 0.72 लाख हेक्टेयर में दर्ज की गयी।
★ धान बिजाई गत वर्ष से 2 लाख हेक्टेयर उछलकर 42.54 लाख हेक्टेयर में दर्ज की गयी।
