रबी दलहनों और तिलहनों की सरकारी खरीद गति धीमी।
12-Apr-2025 09:52 AM
रबी दलहनों और तिलहनों की सरकारी खरीद गति धीमी।
★ MSP और मंडी की कीमतों के बीच अधिक अंतर न होने से किसान मंडियों में बेच रहे हैं माल।
★ PSS के तहत नेफेड और एनसीसीएफ ने अब तक सरसों की केवल 3.1 लाख टन खरीद की जबकि लक्ष्य 28.2 लाख टन था, पिछले वर्ष यानी 2023-24 में सरकारी एजेंसियों ने चार प्रमुख राज्यों से 12 लाख टन सरसों की खरीद की थी।। इंडस्ट्री ने 2024-25 में सरसों का उत्पादन 111.3 लाख टन रहने का अनुमान दिया गया, जबकि सरकारी अनुमान 128.7 लाख टन आंका गया।
★ चना की केवल 16,670 टन की खरीद हो पाई, 27.9 लाख टन के लक्ष्य के बेहद कम। पिछले सीजन में भी चना खरीद बहुत कमज़ोर रही थी।
★ उदाहरण के तौर पर पिछले वर्ष की गई सरसों की बिक्री से भी तेल-तिलहन बाज़ारों पर असर पड़ा और उपलब्धता बनी रहने और अन्य कारण जैसे कि खल की डिमांड कम होने, क्रशिंग घटने से भी कीमतों पर लम्बे समय तक गहरा दवाब बना, अभी तक बाजार संभल नहीं पा रहे।
★ ठीक इसके विपरीत चना का स्टॉक कम होने से सरकारी बिक्री कम रही जिससे कीमतें लम्बे समय तक स्थिर रहीं।
★ असर इन दोनों फसलों की सरकारी खरीद कम रहती है तो भविष्य में बाज़ारों समय तौर पर असल डिमाडं और सप्लाई पर चलेंगे।
