राजस्थान बजट 2025 में की गई घोषणाएं

19-Feb-2025 01:59 PM

★ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि को बढ़ाकर 9,000 रुपये किया जायेगा। 

★ गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर प्रति क्विंटल 150 रुपये का बोनस देने की घोषणा भी की गई है।

★ प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना के तहत राज्य सरकार ने 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया।

★ 75,000 किसानों को तारबंदी के लिए अनुदान दिया जाएगा, जिस पर 325 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

★ 2,000 किसानों को पॉली हाउस, शेडनेट हाउस और मल्चिंग के लिए 225 करोड़ रुपये की सहायता दी जाएगी।

★ मिड डे मील और आंगनबाड़ी योजनाओं में श्री अन्न बाजरा को शामिल करने के लिए पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा।

★ इसके अलावा, 1,000 हेक्टेयर क्षेत्र में नेना यूरिया के छिड़काव के लिए अनुदान दिया जाएगा।

★ एक लाख भूमिहीन कृषि श्रमिकों को 5,000 रुपये लागत के कृषि उपकरण निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।

★ ईआरसीपी कॉरपोरेशन का उन्नयन कर राजस्थान वाटर ग्रिड कॉरपोरेशन की स्थापना करने का निर्णय लिया है, जो 4,000 करोड़ रुपये के कार्यों को अंजाम देगा।

★ सिंचाई सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए 3.5 लाख हेक्टेयर भूमि में ड्रिप और स्प्रिंकलर इरिगेशन सिस्टम लगाने पर 1,250 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। 

★ 50,000 नए तालाब बनाए जाएंगे और 20,000 किलोमीटर लंबी सिंचाई पाइपलाइन के लिए 900 करोड़ रुपये का अनुदान दिया जाएगा।