राजस्थान में बाजरा की फसल 75% प्रभावित: राज्य कृषि मंत्री
16-Sep-2025 08:55 AM
राजस्थान में बाजरा की फसल 75% प्रभावित: राज्य कृषि मंत्री
★ राजस्थान के कृषि मंत्री ने कहा की राज्य में अत्यधिक बारिश होने से चालू सीजन में फसलों का उत्पादन 2024-25 सीजन से कम रह सकता है। बाजरा की करीब 75% फसल को नुकसान पहुंचा हालांकि उत्पादन आकड़े अभी आने बाकी।
★ राजस्थान में 9 सितम्बर तक बाजरा का एरिया 43.15 लाख हेक्टेयर पहुंचा, गत वर्ष से मामूली कम। ग्वार का एरिया 24.51 लाख हेक्टेयर (गत वर्ष 27.21) लाख हेक्टेयर, मक्का का 9.85 (गत वर्ष 9.7) लाख हेक्टेयर तथा सोया का गत वर्ष के 10.8 लाख हेक्टेयर से घटकर 9.83 लाख हेक्टेयर आया।
