रिटेलर्स भी कम करें दालों के दाम: उपभोक्ता मंत्रालय
23-Dec-2024 10:30 AM
रिटेलर्स भी कम करें दालों के दाम: उपभोक्ता मंत्रालय
★ उपभोक्ता मंत्रालय ने गत सप्ताह हुई मीटिंग के दौरान कहा कि दलहनों के होलसेल भाव 5-20% तक घटे परन्तु रिटेल में इतनी गिरावट नहीं आई।
★ पिछले 2 महीने में दाल-दलहन में देखी गयी गिरावट।
★ सरकार ने कहा कि रिटेल में कम से कम 15-20% दाम घटने चाहिए ऐसा नहीं हुआ तो भारत ब्रांड के तहत खुले बाजार में बिक्री बढ़ाई जाएगी।
★ खरीफ सीजन के दौरान अच्छा उत्पादन होने के साथ-साथ पीली मटर का भी बड़ी मात्रा में हुआ आयात जिससे सभी दालों की कीमतों पर पड़ा असर।
★ पिछले दो महीनों में तुवर दाल की 20%, चना व पीली मटर की 10% तथा मसूर व उड़द की 5-10% घटी।
