Home News
22-Oct-2026 06:01 PM
सस्काटून। कनाडा में मसूर का बाजार एक ऐसे मूल्य स्तर की तलाश कर रहा है जो एक तरफ किसानों को अपना उत्पाद बेचने के लिए प्रेरित-प्रोत्साहित कर सके और दूसरी ओर अंतर्राष्ट्रीय बाजार के खरीदारों को भी आकर्षित कर सके।
कनाडा के मसूर निर्यातकों को वैश्विक बाजार में मुख्यत: ऑस्ट्रेलिया की चुनौती का सामना करना पड़ेगा जहां इस बार इस दलहन का शानदार उत्पादन होने की उम्मीद है।
कनाडा में नम्बर 2 ग्रेड की मोटी हरी मसूर का फ्री ऑन बोर्ड फार्म मूल्य 30 सेंट प्रति पौंड के करीब चल रहा है जो जून-जुलाई तक 24-25 सेंट प्रति पौंड पर ही था। इसी तरह नम्बर 1 ग्रेड की छोटी हरी मसूर का दाम 27-28 सेंट प्रति पौंड पर मजबूत बना हुआ है जबकि नम्बर 2 ग्रेड की लाल मसूर का मूल्य 25 सेंट प्रति पौंड पर स्थिर है।
वर्तमान मूल्य स्तर पर खरीदारों की दिलचस्पी कुछ कम देखी जा रही है लेकिन आगे उसकी सक्रियता बढ़ने की उम्मीद है। कनाडा में इस बार मसूर के उत्पादन में गिरावट आई है लेकिन पिछला स्टॉक काफी ऊंचा है।