साप्ताहिक चीनी बाज़ार रिपोर्ट

12-Apr-2025 10:56 AM

साप्ताहिक चीनी बाज़ार रिपोर्ट
★ हाल ही में 3.5% की तेजी के बाद अंतरराष्ट्रीय चीनी बाज़ार में 4.03% की गिरावट दर्ज की गई है। यह गिरावट व्यापार शुल्क, मौसम की मार और वैश्विक मांग में नरमी से जुड़ी।
★ ब्राज़ील में 2024-25 के लिए चीनी उत्पादन 399.7 लाख मीट्रिक टन रहने का अनुमान है, जबकि अगले साल यानी 2025-26 में यह बढ़कर 414.1 लाख टन हो सकता है।
★ भारत में कमजोर सीजन के चलते उत्पादन 261.8 लाख रहने की संभावना, जिसमें से 35-40 लाख टन एथेनॉल उत्पादन के लिए डायवर्ट किया जा सकता है।
★ थाईलैंड में उत्पादन 100 से 102 लाख टन रहने का अनुमान, जबकि यूरोप और ब्रिटेन में 168.5 लाख टन उत्पादन संभावित। 
★ ब्राज़ील में हाल की गर्मी और सूखे ने उत्पादन को प्रभावित किया है। भारत में ज्यादातर क्षेत्र सूखे। दक्षिण-पूर्व एशिया में आगामी वर्षा ऋतु चावल और गन्ने की फसलों को प्रभावित कर सकती है।
★ भारत और थाईलैंड में चीनी उत्पादन लगभग पूरा हो चुका है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सफेद चीनी की कीमत 15 डॉलर प्रति टन तक पहुंच गई है।
★ यदि मौसम अनुकूल नहीं रहा और वैश्विक व्यापार नीति में स्पष्टता नहीं आई, तो चीनी के अंतर्राष्ट्रीय दामों में और गिरावट देखी जा सकती है।
★ अंतर्राष्ट्रीय बाज़ारों में आ रही गिरवाट का असर भारतीय निर्यात ओर भी पड़ता दिख रहा है, अभी तक 10 लाख टन के निर्यात मंजूरी में से केवल 3 लाख टन ही चीनी विदेशों में भेजी गई। 
★ कम उत्पादन के चलते और इथेनॉल की डिमांड को देखते हुए सीजन के अंत में बकाया स्टॉक कम रहने की उम्मीद जिससे भविष्य में कीमतों को मिल सकता है समर्थन।