साप्ताहिक कमोडिटी रिपोर्ट (14 अप्रैल - 17 अप्रैल 2025)
18-Apr-2025 01:50 PM
साप्ताहिक कमोडिटी रिपोर्ट (14 अप्रैल - 17 अप्रैल 2025)
★ इस सप्ताह अंतरराष्ट्रीय तेल-तिलहन बाजारों में कीमतों में मिलाजुला रुख देखने को मिला। सोया ऑयल में लगातार तेजी रही, वहीं सोयामील और ICE ★ कैनोला में उतार-चढ़ाव के बीच कुछ गिरावट दर्ज की गई। कच्चा तेल भी तेजी के साथ बंद हुआ।
सोया ऑयल
★ सोया ऑयल की कीमतों में इस सप्ताह अच्छी तेजी देखने को मिली। मई कॉन्ट्रैक्ट 46.32 से बढ़कर 47.87 पर बंद हुआ और जुलाई एवं अगस्त कॉन्ट्रैक्ट्स में भी लगातार बढ़त दर्ज की गई।
सोयामील
★ सोयामील में सप्ताह के शुरुआती दिनों में गिरावट रही, हालांकि 16 अप्रैल को थोड़ी तेजी आई, लेकिन सप्ताह के अंतिम दिन फिर से मंदी का माहौल रहा। मई कॉन्ट्रैक्ट 298.4 से गिरकर 295.6 पर बंद हुआ।
सोयाबीन
★ सोयाबीन की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई। मई वायदा 1045 से गिरकर 1036.4 पर बंद हुआ। जुलाई और अगस्त कॉन्ट्रैक्ट्स में भी थोड़ी कमजोरी रही।
ICE कैनोला
★ ICE कैनोला में सप्ताह के बीच तेजी आई लेकिन शुक्रवार को इसमें गिरावट देखने को मिली। मई कॉन्ट्रैक्ट 656.5 से शुरू होकर 667.90 पर बंद हुआ, लेकिन अंतिम दिन 5.90 की गिरावट रही।
कच्चा तेल (NYMEX Crude)
★ कच्चे तेल की कीमतों में इस सप्ताह अच्छी तेजी रही। मई वायदा 61.64 से बढ़कर 64.88 पर बंद हुआ।
★ डॉलर-रुपया दर सप्ताह भर ₹85.59 पर स्थिर रही।
