साप्ताहिक समीक्षा-चना

30-Aug-2025 08:18 PM

मांग नीरस बनी रहने से चना की कीमतों में गिरावट   
  
नई दिल्ली।चालू सप्ताह के दौरान चना की कीमतों में गिरावट का रुख जारी रहा है, क्योंकि बिकवाली का दबाव बढ़ने और ग्राहकी का समर्थन न मिलने से बाजार सुस्त रहा। चना दाल और बेसन की मांग भी सीमित बनी हुई है, जिससे खरीदारी में कोई तेजी नहीं आ रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चना की कीमतों में नरमी देखने को मिली है। निर्यातकों ने प्रतिस्पर्धी बने रहने के लिए कीमतों में कटौती की है और ऑस्ट्रेलिया तथा तंजानिया से सस्ते दामों पर चना के ऑफर पेश किए हैं। इसके परिणामस्वरूप, आयातित चना की कीमतों में 30-35 डॉलर प्रति टन की गिरावट आई है। दाल मिलर्स की मांग शांत बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली चना की कीमतों में 75 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में मध्य प्रदेश लाइन 6050/6075 रुपए व राजस्थान लाइन 6100/6125 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
पोर्ट 
आयातकों की बिकवाली बढ़ने व मांग कमजोर पड़ने से आयातित चना की कीमतों में इस  साप्ताह 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी दर्ज की  गयी।और इस मंदी के साथ भाव मुंबई तंज़ानिया 5800/5825 रुपए नवाशेवा ऑस्ट्रेलिया 6025/6050 रुपए व मुंद्रा 5850 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
राजस्थान 
दाल मिलर्स व स्टाकिस्टों मांग सुस्त पड़ने से इस साप्ताह राजस्थान चना की कीमतों में इस साप्ताह 75/100 रुपए प्रति क्विंटल गिरावट दर्ज की गयी और इस  गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 5200/5625 रुपए जयपुर 6150 रुपए बीकानेर 5600/5750 रुपए किशनगढ़ 5650/5720 रुपए व कोटा 5000/5550 रुपए प्रति क्विंटल रह  गयी।  
महाराष्ट्र 
बढे भावो पर बिकवाली का दबाव बढ़ने व लिवाली शांत पड़ने से  चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र चना की कीमतों में 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी  देखी गयी और इस मंदी  के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 5800/6350 रुपए लातूर 6000/6100 रुपए अकोला 6225/6250 रुपए नागपुर 6175/6200 रुपए व अहमदनगर 5800/6000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  
मध्य प्रदेश
लिवाली कमजोर बनी रहने  से इस साप्ताह मध्य प्रदेश चना की कीमतों में 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की  गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 5820/5850 रुपए गंजबासोदा 5500/5900 रुपए सागर 5300/5700 रुपए कटनी 6050/6125 रुपए व इंदौर 6000/6150 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
अन्य 
चौतरफा गिरावट के असर व मांग कमजोर पड़ने से कानपुर चना की कीमतों में गत साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहंत 6150 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार रायपुर चना की कीमतों इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहंत में 5950/6200 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
चना दाल    
चना की गिरावट के असर मांग सुस्त बनी रहने से  गत साप्ताह के दौरान चना दाल की कीमतों में 75/150 रुपए क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली 7150/7550 रुपए भाटापरा 7325 रुपए कटनी 7450/7500 रुपए,गुलबर्गा 7600/8000 रुपए जलगांव 7400/7850 रुपए इंदौर 7450/7500 रुपए जयपुर 7075 रुपए व कानपुर 6850/6900 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।