साप्ताहिक समीक्षा-चना
13-Sep-2025 08:08 PM
चना की कीमतों में गिरावट जारी, कमजोर मांग और आयात दबाव बना कारण
नई दिल्ली। चालू सप्ताह के दौरान चना की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी रहा है। प्रमुख मंडियों में चने की कीमतें कमजोर उपभोक्ता मांग और बढ़ते आयात दबाव के चलते नीचे बनी हुई हैं। दाल मिलर्स की लिवाली भी सीमित हो गई है, जिससे बाजार में और अधिक मंदी का माहौल बन गया है। चना दाल में अपेक्षित उठाव नहीं होने के कारण मिलर्स फिलहाल बड़ी खरीदारी से बच रहे हैं। खुदरा स्तर पर भी मांग सुस्त है और दाल की खपत में कोई उल्लेखनीय तेजी नहीं देखी जा रही है। इससे चना की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमतों पर दबाव देखा जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया और तंजानिया जैसे देशों से आने वाले महीनों के लिए चना के सौदे कम दरों पर हो रहे हैं, जिससे भारतीय बाजार में भी खरीदारों का रुख कमजोर बना हुआ है। दाल मिलर्स की मांग शांत बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली चना की कीमतों में 60 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में मध्य प्रदेश लाइन 5975/6000 रुपए व राजस्थान लाइन 6050 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
पोर्ट
आयातकों की बिकवाली बढ़ने व मांग कमजोर पड़ने से आयातित चना की कीमतों में इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी दर्ज की गयी। और इस मंदी के साथ भाव मुंबई तंज़ानिया 5700 रुपए नवाशेवा ऑस्ट्रेलिया 5875 रुपए व मुंद्रा 5775 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
राजस्थान
दाल मिलर्स व स्टाकिस्टों मांग सुस्त पड़ने से इस साप्ताह राजस्थान चना की कीमतों में इस साप्ताह 75/100 रुपए प्रति क्विंटल गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 5200/5500 रुपए जयपुर 6100 रुपए बीकानेर 5700/5750 रुपए किशनगढ़ 5000/5600 रुपए व कोटा 5000/5550 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
महाराष्ट्र
बढे भावो पर बिकवाली का दबाव बढ़ने व लिवाली शांत पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र चना की कीमतों में 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी देखी गयी और इस मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 5800/6250 रुपए लातूर 5700/5750 रुपए अकोला 6100/6125 रुपए नागपुर 6100 रुपए व अहमदनगर 5700/5900 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मध्य प्रदेश
लिवाली कमजोर बनी रहने से इस साप्ताह मध्य प्रदेश चना की कीमतों में 50/75 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 5700/5900 रुपए गंजबासोदा 5700/5800 रुपए सागर 5400/5700 रुपए कटनी 5950/6050 रुपए व इंदौर 5900/6100 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य
चौतरफा गिरावट के असर व मांग कमजोर पड़ने से कानपुर चना की कीमतों में गत साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहंत 6150 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार रायपुर चना की कीमतों इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहंत में 5850/6050 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
चना दाल
चना की गिरावट के असर मांग सुस्त बनी रहने से गत साप्ताह के दौरान चना दाल की कीमतों में 50/100 रुपए क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली 7000/7400 रुपए भाटापरा 7150/7250 रुपए कटनी 7350 रुपए,गुलबर्गा 7600/7800 रुपए जलगांव 7300 रुपए इंदौर 7400 रुपए जयपुर 6875 रुपए व कानपुर 6800/6900 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
