साप्ताहिक समीक्षा- चीनी

20-Sep-2025 07:56 PM

त्यौहारी मांग से चीनी के दाम में सुधार

नई दिल्ली। पितर पक्ष जारी रहने के बावजूद  खरीदारों की अच्छी लिवाली होने से 13-19 सितम्बर वाले सप्ताह के दौरान चीनी के मिल डिलीवरी मूल्य एवं हाजिर बाजार भाव में सुधार दर्ज किया गया। मौसम भी करवट ले रहा है। मानसून की बारिश की तीव्रता घट गई और कई इलाकों में तापमान बढ़ गया जिससे चीनी में औद्योगिक मांग भी निकलेगी। अब अगले सप्ताह से पीक त्यौहारी सीजन आरंभ होने वाला है जिससे चीनी की मांग मजबूत रह सकती है। 
मिल डिलीवरी भाव 
उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार 13-19 सितम्बर वाले सप्ताह के दौरान चीनी का मिल डिलीवरी मूल्य पूर्वी उत्तर प्रदेश में 90 रुपए प्रति क्विंटल, पंजाब में 51 रुपए, बिहार में 39 मिल डिलीवरी मूल्य पूर्वी उत्तर प्रदेश में 90 रुपए प्रति क्विंटल, पंजाब में 51 रुपए, बिहार में 39 रुपए, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 30 रुपए, मध्य प्रदेश में 10 रुपए तथा गुजरात में 10-20 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ गया। सभी राज्यों में मिल डिलीवरी भाव 3900 रुपए प्रति क्विंटल से ऊंचा रहा। 
हाजिर भाव 
चीनी का हाजिर बाजार मूल्य दिल्ली में तो 4300/4400 रुपए प्रति क्विंटल के पुराने स्तर पर स्थिर रहा मगर इंदौर में 10 रुपए सुधरकर 4230/4330 रुपए प्रति क्विंटल तथा रायपुर (छत्तीसगढ़) में 20 रुपए बढ़कर 4280/4325 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। उधर नवी मुम्बई के वाशी मार्किट में चीनी का दाम 3980/4180 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रहा और नाका पोर्ट डिलीवरी मूल्य में भी 3930/4130 रुपए के स्तर पर कोई बदलाव नहीं देखा गया मगर कोलकाता में चीनी का दाम 40 रुपए घटकर 4360/4430 रुपए प्रति क्विंटल पर आ गया।
टेंडर  
चीनी के टेंडर मूल्य में मिश्रित रुख देखा गया। महाराष्ट्र में यह घटकर 3825/3990 रुपए प्रति क्विंटल रह गया मगर कर्नाटक में उछलकर 3900/4030 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। 
मांग / खपत 
घरेलू प्रभाग में अगले कुछ सप्ताहों तक चीनी की मांग एवं खपत में अच्छी बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है क्योंकि इस बार दशहरा एवं दीपावली का त्यौहार में ही मनाया जाएगा। 
कोटा 
सरकार ने सितम्बर के लिए 23.50 लाख टन चीनी का फ्री सेल कोटा जारी किया है मगर इससे बाजार ज्यादा प्रभावित नहीं हुआ।