साप्ताहिक समीक्षा-चना

17-Aug-2024 07:12 PM

जोरदार मांग के चलते चना की कीमतों में उछाल   

नई दिल्ली। बिकवाली शांत पड़ने व मांग मजबूत बनी रहने से चना की कीमतों में इस साप्ताह जोरदार तेजी दर्ज की गयी। चना की उपलब्धता  कमजोर पड़ने से बाजार में चना की आपूर्ति कमजोर बनी हुई है।त्यौहारी सीजन को देखते हुए चना में मांग मजबूत बनी हुई है जिससे चना की बढ़ती कीमतों को समर्थन मिल रहा है। नैफेड बहुत कम मात्रा में चना टेंडर पास कर रहा। चना के कमजोर स्टॉक को देख चना की बिडिंग ऊंचे भावो पर लग रही। इन सभी कारणों को देखते हुए चना की कीमतों में अभी और तेजी देखी जा सकती है। दाल मिलर्स की लिवाली बेहतर बनी रहने से इस साप्ताह दिल्ली चना की कीमतों में 450 रुपए प्रति क्विंटल की जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहंत में मध्य प्रदेश लाइन 7825/7850 रुपए व राजस्थान लाइन 7875/7950 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 

पोर्ट 

देसी चना की तेजी के सपोर्ट व लिवाली बढ़ने से इस साप्ताह मुंबई तंज़ानिया चना की कीमतों 600 रुपए व ऑस्ट्रेलिया चना में 650 रुपए प्रति क्विंटल का उछाल दर्ज किया गया और इस इस उछाल के साथ भाव सप्ताहंत में तंज़ानिया 7300/7400 रुपए व ऑस्ट्रेलिया 7700/7750 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। 

राजस्थान 

दाल मिलर्स व बेसन निर्माताओं की  मांग बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान राजस्थान चना की कीमतों में 300/525 रुपए प्रति क्विंटल की अच्छी बढ़त देखी गयी और इस बढ़त के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 6300/7200 रुपए जयपुर 8000/8050 रुपए बीकानेर 7250/7350 रुपए किशनगढ़ 7000/7350 रुपए व कोटा 5500/7300 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।

महाराष्ट्र 

बिकवाली शांत बनी रहने व मजबूत मांग के चलते चालू  साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र चना की कीमतों में 500/600 रुपए प्रति क्विंटल की जोरदार तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी  के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 6200/7900 रुपए अकोला 7800/7850 रुपए नागपुर 7850/7900 रुपए उदगीर 6500/7400 रुपए व अहमदनगर 7300/7500 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।  

मध्य प्रदेश

लिवाली बेहतर बनी रहने से इस साप्ताह मध्य प्रदेश चना की कीमतों में 350/600 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी देखी गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 7400/7600 रुपए बीना 6900/7250 रुपए गंजबासोदा 7000/7600 रुपए कटनी 7750/7800 रुपए व इंदौर 7650/7850 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 

कर्नाटक 

लिवाली बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान कर्नाटक चना की कीमतों में इस साप्ताह 300/450 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी देखी गयी और भाव सप्ताहांत में  गुलबर्गा 7600/7900 रुपए बीदर 6095/7381 रुपए गदग 6017/7825 रुपए व हुबली 6501/7401 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 

अन्य 

चौतरफा तेजी के सपोर्ट व लिवाली बढ़ने से इस साप्ताह रायपुर चना में 600 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त के साथ भाव सप्ताहांत में 7700/7850 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। इसी प्रकार कानपुर चना में भी इस साप्ताह 625 रुपए प्रति क्विंटल बढ़कर सप्ताहांत में 7925 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 

चना दाल  

चना की तेजी के सपोर्ट से चालू साप्ताह के दौरान चना दाल की कीमतों में 600/800 रुपए प्रति क्विंटल का जोरदार उछाल दर्ज की गयी  और इस उछाल  के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली 9100/9450 रुपए भाटापरा 9300/9500 रुपए कटनी 9200 रुपए,गुलबर्गा 9100/ 9400  रुपए जलगांव 9300 रुपए इंदौर 9700 रुपए जयपुर 9250 रुपए व कानपुर 9000/9100 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।