साप्ताहिक समीक्षा-चना
23-May-2026 08:09 PM
मजबूत मांग से चना में तेजी, सप्ताहांत में मुनाफावसूली से नरमी
नई दिल्ली। बिकवाली सुस्त बनी रहने तथा मांग बेहतर होने से चालू सप्ताह के दौरान चना की कीमतों में तेजी का रुख देखने को मिला। हालांकि सप्ताहांत में बढ़े भावों पर मुनाफावसूली बिकवाली आने से बाजार में हल्की नरमी दर्ज की गई। उत्पादक मंडियों में चना की आवक सीमित बनी हुई है, जबकि सरकारी खरीद लगातार जारी रहने से बाजार को अतिरिक्त समर्थन मिल रहा है। दूसरी ओर चना दाल एवं बेसन में ग्राहकी निकलने से दाल मिलों की मांग मजबूत बनी हुई है, जिससे बाजार की धारणा सकारात्मक बनी रही। जानकारों के अनुसार फिलहाल बाजार में सप्लाई सीमित है, जबकि उपभोक्ता मांग में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल रहा है। ऐसे में निकट भविष्य में चना बाजार में मजबूती का माहौल बने रहने की संभावना है। दाल मिलों की बढ़ती मांग के चलते चालू सप्ताह के दौरान दिल्ली चना की कीमतों में 75/100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई। सप्ताहांत में मध्य प्रदेश लाइन चना के भाव 5875/5900 रुपए तथा राजस्थान लाइन के भाव 5900/5950 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गए।
पोर्ट
आयातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बढ़ने से इस साप्ताह आयातित चना में 150/200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव मुंबई तंज़ानिया 5825 रुपए नवाशेवा ऑस्ट्रेलिया 6050 रुपए व मुंद्रा 4900 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
राजस्थान
दाल मिलर्स की लिवाली बढ़ने से इस साप्ताह राजस्थान चना की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 4900/5400 रुपए जयपुर 5850 रुपए बीकानेर 5200/5600 रुपए किशनगढ़ 5400/5450 रुपए व कोटा 5200/5750 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
महाराष्ट्र
दाल मिलर्स की मांग बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र चना की कीमतों में 150/250 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 5400/6300 रुपए लातूर 6100/6400 रुपए अकोला 6200 रुपए नागपुर 6150 रुपए व अहमदनगर 5500/5700 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
मध्य प्रदेश
लिवाली बढ़ने से इस साप्ताह मध्य प्रदेश चना की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल बढ़त देखी गयी और इस बढ़त के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 5750/5950 रुपए गंजबासोदा 5400/5800 रुपए सागर 5500/5800 रुपए कटनी 5900/5950 रुपए व इंदौर 5950/6050 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
अन्य
चौतरफा तेजी के समर्थन व लिवाली बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान कानपुर चना की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गयी और इस बढ़त के साथ भाव सप्ताहंत में 5950 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। इसी प्रकार रायपुर चना भी इस साप्ताह 150 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी के साथ सप्ताहंत में भाव 6000/6150 रुपए प्रति क्विंटल हो गए।
चना दाल
ग्राहकी में सुधार होने से चालू साप्ताह के दौरान चना दाल की कीमतों में 150/300 रुपए क्विंटल का तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली 7000/7300 रुपए भाटापरा 7150/7250 रुपए कटनी 7275 रुपए,गुलबर्गा 7400/7600 रुपए जलगांव 7400/7950 रुपए इंदौर 7000/7200 रुपए जयपुर 6725 रुपए व कानपुर 7000/7100 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
