साप्ताहिक समीक्षा-तुवर
23-May-2026 08:22 PM
तुवर बाजार में तेजी, सप्ताहांत में मुनाफावसूली हावी
मुम्बई। मांग बनी रहने से चालू सप्ताह के दौरान तुवर की कीमतों में तेजी का रुख देखने को मिला। हालांकि सप्ताहांत में बिकवाली का दबाव बढ़ने तथा लिवाली शांत पड़ने से बाजार में गिरावट दर्ज की गई। उत्पादक मंडियों में तुवर की आवक धीरे-धीरे कमजोर पड़ती जा रही है, जिससे बाजार में सप्लाई का दबाव घटने लगा है। आवक कम होने से स्टॉकिस्टों एवं दाल मिलर्स की सक्रियता बढ़ी है, जिसके चलते बाजार की धारणा मजबूत बनी हुई है। जानकारों के मुताबिक मौजूदा भावों पर आयातकों को डिस्पैरिटी महसूस हो रही है, जिसके कारण बिकवाली का दबाव सीमित बना हुआ है। इससे बाजार को लगातार समर्थन मिल रहा है और तुवर की बढ़ती कीमतों को मजबूती मिल रही है। आयातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने तथा मांग मजबूत बने रहने से मुंबई अफ्रीकन तुवर की कीमतों में चालू सप्ताह के दौरान 100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई। सप्ताहांत में मोजाम्बिक सफेद के भाव 6450/6500 रुपए, गजरी 6400 रुपए, मटवारा 6300 रुपए, मलावी 6100 रुपए तथा सूडान 8150/8200 रुपए प्रति क्विंटल हो गए।वहीं दूसरी ओर चेन्नई बाजार में तुवर लेमन की कीमतों में भी इस सप्ताह 125 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई, जिसके बाद सप्ताहांत में भाव 7850/7900 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गए।
आयातित
निर्यात बेहतर होने से बर्मा तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 25 डॉलर प्रति टन की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में 845 डॉलर प्रति टन हो गयी।
दिल्ली
पोर्ट की तेजी के समर्थन व मांग बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली तुवर लेमन में 200 रुपए व देसी तुवर में 100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में लेमन 8200 रुपए व देसी 8450/8500 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
महाराष्ट्र
दाल मिलर्स की मांग बेहतर बनी रहने से इस साप्ताह महाराष्ट्र तुवर की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल का उछाल देखा गया और इस उछाल के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर में 7400/8200 रुपये,अकोला 8200/8250 रुपए, लातूर में 8100/8150 रुपये, नागपुर 8200/8250 रुपये, बार्शी 7700/8000 रुपये हिंगणघाट 7500/8900 रुपए व उदगीर 7500/8000 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।
कर्नाटक
बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान कर्नाटक तुवर की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 7500/8200 रुपए रायचूर 7795/8131 रुपए बीदर 7500/8200 रुपए व तालिकोट 7542/8021 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
मध्य प्रदेश
दाल मिलर्स की मांग बढ़ने से मध्य प्रदेश तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी देखी गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में कटनी 8100/8200 रुपए जबलपुर 5000/7600 रुपए पिपरिया 5600/8000 रुपए व करेली 4000/7902 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
अन्य
चौतरफा तेजी के समर्थन व ग्राहकी बनी रहने से रायपुर तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में 8200/8450 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। इसी प्रकार कानपुर तुवर की कीमतों में भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गयी और सप्तहांत में भाव 7900 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
तुवर दाल
तुवर की तेजी के असर व मांग में बेहतर होने से चालू साप्ताह के दौरान तुवर दाल की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया और इस सुधार के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली फटका 11650/12650 रुपए, कटनी फटका 11500/11700 रुपए, अकोला 11400/12900 रुपए,लातूर फटका 12200/12400 रुपए, गुलबर्गा फटका 11400/12300 रुपए व कानपुर फटका 11900/12000 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
