साप्ताहिक समीक्षा-चना

19-Apr-2025 08:22 PM

लिवाली शांत बनी रहने से चना की कीमतों में घट बढ़ जारी

नई दिल्ली। बढ़े भावो पर ग्राहकी का समर्थन न मिलने से चालू साप्ताह के दौरान चना की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। चना दाल व बेसन में मांग नीरस बनी रहने से चना में  मिलर्स की लिवाली सिमित रही जिस कारण कीमतों पर दबाव देखा गया। किसान चना की बिकवाली धीमी गति से कर रहा है। जिससे उत्पादक मंडियों में आवक का दबाव नहीं बन पाया है।  कारणो देखते हुए फ़िलहाल चना की कीमतों में ज्यादा गिरावट की संभावना नहीं। दाल मिलर्स की लिवाली सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली चना की कीमतों में 50/75 रुपए प्रति क्विंटल की घट बढ़ देखी गयी और भाव सप्ताहंत में मध्यप्रदेश लाइन 5700/5725 रुपए व राजस्थान लाइन 5800/5825 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
पोर्ट 
आयातकों की बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से  चालू साप्ताह दौरान आयतीति चना की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी  दर्ज की गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहंत में तंज़ानिया 5700 रुपए व नवा सेवा ऑस्ट्रेलिया 59०० रुपए व मुंद्रा 5750 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
राजस्थान 
दाल मिलर्स व स्टाकिस्टों मांग सुस्त पड़ने से इस साप्ताह राजस्थान चना की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 4800/5300 रुपए जयपुर 5825 रुपए बीकानेर 5460/5600 रुपए किशनगढ़ 5290/5350 रुपए व कोटा 4800/5430 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  
महाराष्ट्र 
बिकवाली का दबाव बढ़ने व मांग शांत बनी रहने से  चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र चना की कीमतों में 25/50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 5900/6150 रुपए अकोला 6050/6100 रुपए नागपुर 6050 रुपए उदगीर 5600/5800 रुपए व अहमदनगर 5700/5900 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  
मध्य प्रदेश
बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से इस साप्ताह मध्य प्रदेश चना की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी मंदी दर्ज की गयी और इस तेजी मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 5700/5850 रुपए गंजबासोदा 5500/5700 रुपए सागर 5500/5750 रुपए कटनी 5900/5950 रुपए व इंदौर 5900/6150 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य 
लिवाली व बिकवाली शांत बनी रहने से  चालू साप्ताह के दौरान रायपुर चना की कीमतों में 50/75 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 6000/6225 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। जबकि कानपुर चना  इस साप्ताह  50 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहांत में 6000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
चना दाल    
चना की गिरावट के असर व  मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान चना दाल की कीमतों में 50/100 रुपए क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में दिल्ली 6850/7175 रुपए भाटापरा 7150 रुपए कटनी 7325 रुपए,गुलबर्गा 6900/7100 रुपए जलगांव 7250 रुपए इंदौर 7000/7250 रुपए जयपुर 6825 रुपए व कानपुर 7000/7100 रुपए प्रति क्विंटल रह  गयी।