साप्ताहिक समीक्षा-चना
24-May-2025 09:18 PM
ग्राहकी का समर्थन न मिलने से चना में लिवाल सुस्त
नई दिल्ली। चालू सप्ताह के दौरान चना की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। बाजार में उपभोक्ता मांग के कमजोर बने रहने से चना दाल और बेसन की खरीदारी में कोई खास तेजी नहीं देखी जा रही है। मिलर्स भी वर्तमान में केवल अपनी आवश्यकता के अनुसार ही सीमित मात्रा में खरीदारी कर रहे हैं, जिससे बाजार में सुस्ती का माहौल बना हुआ है। जब तक उपभोक्ता स्तर पर मांग में सुधार नहीं होता, तब तक चना बाजार में किसी स्थाई मजबूती की उम्मीद नहीं की जा सकती। दाल मिलर्स लिवाली सुस्त बनी रहने से इस साप्ताह दिल्ली चना की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में मध्य प्रदेश लाइन 5775/5800 रुपए व राजस्थान लाइन 5825/5850 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
पोर्ट
आयातकों की बिकवाली बनी रहने व मांग सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह दौरान आयतीति चना की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और भाव सप्ताहंत में तंज़ानिया 5600 रुपए व नवा सेवा ऑस्ट्रेलिया 5775/5800 रुपए व मुंद्रा 5650/5675 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
राजस्थान
दाल मिलर्स व स्टाकिस्टों मांग सुस्त पड़ने से इस साप्ताह राजस्थान चना की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी दर्ज की गयी और इस मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 4800/5225 रुपए जयपुर 5850 रुपए बीकानेर 5400/5550 रुपए किशनगढ़ 5275/5355 रुपए व कोटा 4800/5381 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
महाराष्ट्र
बिकवाली का दबाव बढ़ने व मांग शांत बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र चना की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 5500/6000 रुपए लातूर 5700/5950 रुपए अकोला 5900/5950 रुपए नागपुर 5900/5925 रुपए व अहमदनगर 5400/5600 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मध्य प्रदेश
ग्राहकी का अभाव बना रहने से इस साप्ताह मध्य प्रदेश चना की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी दर्ज की गयी और इस तेजी मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 5500/5600 रुपए गंजबासोदा 5400/5550 रुपए सागर 5500/5700 रुपए कटनी 5950/6000 रुपए व इंदौर 5750/6050 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य
चौतरफा गिरावट के असर मांग कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान रायपुर चना की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 5950/6100 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार कानपुर चना भी इस साप्ताह 75 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहांत में 5950 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
चना दाल
चना की गिरावट के असर व मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान चना दाल की कीमतों में 50/100 रुपए क्विंटल की मंदी दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में दिल्ली 6775/7100 रुपए भाटापरा 7100 रुपए कटनी 7250 रुपए,गुलबर्गा 6800/7100 रुपए जलगांव 7000/7600 रुपए इंदौर 6850/7000 रुपए जयपुर 6600 रुपए व कानपुर 6800/6850 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
