साप्ताहिक समीक्षा-चना

07-Jun-2025 07:37 PM

ग्राहकी का अभाव बना रहने से चना की कीमतों में गिरावट   
 
नई दिल्ली। चालू सप्ताह के दौरान चना की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, जिसका प्रमुख कारण मांग का नीरस बना रहना रहा। बाजार में दाल और बेसन की खरीदारी कमजोर बनी हुई है, जिससे उपभोक्ता मांग में सुधार नहीं हो पाया। दाल मिलर्स भी फिलहाल सिर्फ आवश्यकता अनुसार ही सीमित लिवाली कर रहे हैं, जिसके चलते बाजार में ठहराव और दबाव की स्थिति बनी रही। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक उपभोक्ता स्तर पर ठोस मांग नहीं उभरती, तब तक चना बाजार में स्थायी मजबूती की संभावना कम है। दाल मिलर्स लिवाली सुस्त बनी रहने से इस साप्ताह दिल्ली चना की कीमतों में 25/50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में मध्य प्रदेश लाइन 5725/5750 रुपए व राजस्थान लाइन 5775/5800 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
पोर्ट 
आयातकों की बिकवाली बनी रहने व मांग सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह दौरान आयतीति चना की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और  भाव सप्ताहंत में तंज़ानिया 5525 रुपए व नवा सेवा ऑस्ट्रेलिया 5700/5725 रुपए व मुंद्रा 5575/5600 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
राजस्थान 
दाल मिलर्स व स्टाकिस्टों मांग सुस्त पड़ने से इस साप्ताह राजस्थान चना की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी दर्ज की गयी और इस मंदी  के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 4800/5250 रुपए जयपुर 5750 रुपए बीकानेर 5250/5350 रुपए किशनगढ़ 5275/5300 रुपए व कोटा 4800/521 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  
महाराष्ट्र 
बिकवाली का दबाव बना रहने व मांग शांत बनी रहने से  चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र चना की कीमतों में 50/75 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी   दर्ज की गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 5500/6000 रुपए लातूर 5800/5900 रुपए अकोला 5800/5950 रुपए नागपुर 5875 रुपए व अहमदनगर 5350/5550 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  
मध्य प्रदेश
ग्राहकी का अभाव बना रहने से इस साप्ताह मध्य प्रदेश चना की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी दर्ज की गयी और इस तेजी मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 5500/5600 रुपए गंजबासोदा 5300/5500 रुपए सागर 5300/5600 रुपए कटनी 5750/5850 रुपए व इंदौर 5650/5900 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
अन्य 
चौतरफा गिरावट के असर मांग कमजोर बनी रहने से  चालू साप्ताह के दौरान रायपुर चना की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 5825/5975 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार कानपुर चना भी  इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहांत में 5875/5900 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।   
चना दाल    
चना की गिरावट के असर व  मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान चना दाल की कीमतों में 50/100 रुपए क्विंटल की मंदी दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में दिल्ली 6650/6975  रुपए भाटापरा 6900 रुपए कटनी 7175 रुपए,गुलबर्गा 6800/7100 रुपए जलगांव 7000/7500 रुपए इंदौर 6900/7100 रुपए जयपुर 6550 रुपए व कानपुर 6700/6800 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।