साप्ताहिक समीक्षा-चना

05-Jul-2025 06:45 PM

सुस्त मांग के चलते चना की कीमतों में घट बढ़ जारी

नई दिल्ली। चालू सप्ताह के दौरान चना बाजार में उतार-चढ़ाव का रुख देखने को मिला। मांग सीमित बनी रहने से कीमतों में विशेष सुधार नहीं हो पाया है। देश की प्रमुख उत्पादक मंडियों में चने की आवक में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिसके चलते भाव अब अपने न्यूनतम स्तर के करीब पहुंच गए हैं। हालांकि, कीमतों में गिरावट के बावजूद चना दाल और बेसन की मांग में अभी तक कोई उल्लेखनीय सुधार नहीं देखा गया है। इससे बाजार में तेजी की संभावनाएं फिलहाल कमजोर बनी हुई हैं। मंडी भाव लगातार गिरते देख किसान और स्टॉकिस्ट चना बेचने से कतरा रहे हैं। इस अनिश्चितता के माहौल में बाजार की चाल फिलहाल कमजोर बनी हुई है। आगामी त्योहारी सीजन के साथ खपत में संभावित वृद्धि को देखते हुए बाजार विशेषज्ञ उम्मीद जता रहे हैं कि मांग में सुधार के चलते कीमतों में तेजी आ सकती है। त्योहारी मांग चना बाजार को फिर से सक्रिय कर सकती है। दाल मिलर्स की मांग सिस्ट बनी रहने से दिल्ली चना की कीमतों में इस साप्ताह 25/50 रुपए प्रति क्विंटल की घट बढ़ देखी गयी और इस घट बढ़ के साथ भाव सप्तहांत में मध्य प्रदेश लाइन 5775 रुपए व राजस्थान लाइन 5800/5825 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
पोर्ट 
आयातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व मांग में सुधार होने से आयातित चना की कीमतों में इस साप्ताह 25/50 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया  और इस सुधार के साथ भाव मुंबई तंज़ानिया 5775/5800 रुपए ऑस्ट्रेलिया 5850/5875 रुपए व मुंद्रा 5650 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
राजस्थान 
दाल मिलर्स व स्टाकिस्टों मांग में सुधार होने से इस साप्ताह राजस्थान चना की कीमतों में 50/75 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गयी और इस बढ़त के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 4800/5350 रुपए जयपुर 5825 रुपए बीकानेर 5400/5450 रुपए किशनगढ़ 5370/5400 रुपए व कोटा 4800/5300 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।  
महाराष्ट्र 
बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र चना की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 5700/6200 रुपए लातूर 6000/6150 रुपए अकोला 6050 रुपए नागपुर 6000 रुपए व अहमदनगर 5600/5800 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।  
मध्य प्रदेश
लिवाली बढ़ने से इस साप्ताह मध्य प्रदेश चना की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 5550/5650 रुपए गंजबासोदा 5400/5600 रुपए सागर 5200/5550 रुपए कटनी 5775/5850 रुपए व इंदौर 5950/6100 रुपए प्रति क्विंटल हो  गयी। 
अन्य 
लिवाली कमजोर पड़ने से  चालू साप्ताह के दौरान रायपुर चना की कीमतों में 25 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी  के साथ भाव सप्ताहांत में 5850/6025 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। जबकि कानपुर चना की कीमतों में  इस साप्ताह 75 रुपए प्रति क्विंटल बढ़कर  सप्ताहांत में 5925 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।   
चना दाल    
मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान चना दाल की कीमतों में 50/100 रुपए क्विंटल की घट बढ़  देखी गयी और भाव सप्ताहांत में दिल्ली 6725/7075 रुपए भाटापरा 6950 रुपए कटनी 7075 रुपए,गुलबर्गा 6800/7000 रुपए जलगांव 7150/7650 रुपए इंदौर 6800/7000 रुपए जयपुर 6625 रुपए व कानपुर 6700/6750 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।