साप्ताहिक समीक्षा- गेहूं

24-May-2025 09:24 PM

आवक और कारोबार कमजोर पड़ने से गेहूं की कीमतों में सीमित उतार-चढ़ाव  

नई दिल्ली। हालांकि मध्य प्रदेश के देवास तथा उज्जैन में 17-23 मई वाले सप्ताह के दौरान गेहूं के दाम में असामान्य तेजी-मंदी देखी गई लेकिन अन्य राज्यों की मंडियों में इसकी कीमतों में सीमित घट-बढ़ रही। दरअसल मंडियों में गेहूं की आवक घटने लगी है और इसकी लिवाली की गति सुस्त बनी हुई है।
दिल्ली 
समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान गेहूं का दाम दिल्ली में 5 रुपए सुधरकर 2745/2750 रुपए प्रति क्विंटल तथा इंदौर में 30 रुपए बढ़कर 2470/2880 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंचा जबकि देवास में 250 रुपए घटकर 2500/2650 रुपए प्रति क्विंटल पर आ गया। उधर उज्जैन में गेहूं का दाम 390 रुपए उछलकर 2425/3000 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। राज्य की अन्य मंडियों में कीमत या तो स्थिर रही या उसमें मामूली उतार-चढ़ाव आया। पंजाब तथा हरियाणा में गेहूं की सरकारी खरीद की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है और मध्य प्रदेश में भी व्यावहारिक तौर पर अब इसकी खरीद नहीं या नगण्य हो रही है। लेकिन राजस्थान और उत्तर प्रदेश में खरीदारी जारी है। 
आवक 
राजस्थान की कोटा मंडी में 17 मई को 50 हजार बोरी गेहूं की आवक हुई थी जो बाद के दिनों में घटकर 20-25 हजार बोरी रह गई। वहां इसका भाव 50 रुपए गिरकर 2450/2650 रुपए प्रति क्विंटल पर आ गया। बूंदी मंडी में 10-20 हजार बोरी की दैनिक आवक के साथ गेहूं की कीमत 2500/2600 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रही। 
उत्तर प्रदेश 
जहां तक उत्तर प्रदेश का सवाल है तो कुछ मंडियों में गेहूं की अच्छी आवक हो रही है मगर भाव ऊंचा  होने से सरकरी एजेंसियों को इसकी खरीद बढ़ाने में ज्यादा सफलता नहीं मिल रहे है। शाहजहांपुर मंडी में रोजाना करीब 5 हजार बोरी गेहूं की आवक हुई और कमजोर मांग के कारण इसका भाव 90 रुपए घटकर 2445 रुपए प्रति क्विंटल रह गया जो 2425 रुपए प्रति क्विंटल के न्यूतनम समर्थन मूल्य से 20 रुपए ज्यादा है। 
आवक 
हरदोई मंडी में 18-20 हजार बोरी, सीतापुर में 5-8 हजार बोरी, गोरखपुर में 8-10 हजार बोरी, गोंडा में 4-5 हजार बोरी, मैनपुरी में भी 4-5 हजार बोरी तथा एटा मंडी में 2-3 हजार बोरी गेहूं की औसत दैनिक आवक हुई और इसकी कीमत में 20 से 50 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्धि हुई।