साप्ताहिक समीक्षा-मूंग
19-Apr-2025 08:50 PM
मांग कमजोर बनी रहने से मूंग की कीमतों में गिरावट
नई दिल्ली। नीरस मांग के चलते चालू साप्ताह के दौरान मूंग की कीमतों में गिरावट देखी गयी। मूंग दाल में ग्राहकी न निकलने से मूंग में मिलर्स की खरीदी एक दम सुस्त बनी हुई है। जिस कारण कीमतों पर दबाव बना हुआ हुआ है। दाल मिलर्स की लिवाली कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली मूंग की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव 7500/7800 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
राजस्थान
बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान राजस्थान की मंडियों में मूंग की कीमतों 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और सप्ताहांत में भाव जोधपुर 6500/7400 रुपए जयपुर 7000/7900 रुपए नागौर 7000/8100 रुपए मेड़ता 7200/7800 रुपए व किशनगढ़ 6400/7500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मध्य प्रदेश
मांग सामान्य बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश मूंग की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की घट बढ़ देखी गयी और भाव सप्ताहांत में पिपरिया 6000/7100 रुपए इंदौर 7500/8000 रुपए व जबलपुर 5000/7400 रुपए प्रति क्विंटल पर रह गयी।
कर्नाटक
बिकवाली व लिवाली सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान कर्नाटक मूंग की कीमतों में कोई हल चल नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहंत में गुलबर्गा 3500/8000 रुपए बीदर 6777/7325 रुपए हुबली 6763/7469 रुपए व गदग 5430/8289 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
महाराष्ट्र
लिवाली शांत बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र मूंग की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और सप्ताहांत में भाव सोलापुर 7200/8300 रुपए लातुर 4000/7100 रुपए अकोला 6200/8550 रुपए ,बार्शी 6300/7200 रुपए,अहमदनगर 6000/8000 रुपए व खामगाव 5000/6500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य
ग्राहकी का अभाव बना रहने चालू साप्ताह के दौरान राजकोट मूंग की कीमतों में कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में 7000/7600 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रहे ।
मूंग दाल
मांग सुस्त बनी रहने से गत साप्ताह के दौरान मूंग दाल की कीमतों में 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहांत में दिल्ली 9850/12100 रुपए जोधपुर 9750/9800 रुपए जयपुर 9500 रुपए भाटापारा 9450/9950 रुपए जलगांव 10100 रुपए व इंदौर 9000/9700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
