साप्ताहिक समीक्षा-मूंग

05-Jul-2025 07:53 PM

बिकवाली कमजोर पड़ने से मूंग की कीमतों में बढ़त
      
नई दिल्ली। चालू सप्ताह के दौरान मूंग की कीमतों में मजबूती देखी गई। घटे हुए भावों पर किसानों और स्टॉकिस्टों की ओर से बिकवाली कमजोर पड़ गई, वहीं दूसरी ओर मांग में सुधार आने से बाजार में तेजी का रुख बना रहा। वहीं घरेलू व थोक स्तर पर मांग में सुधार आने से कीमतों को मजबूती मिली। बिकवाली कमजोर पड़ने व दाल मिलर्स की लिवाली बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली मूंग की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव  मध्य प्रदेश लाइन 7200/7300 रुपए व उत्तर प्रदेश लाइन 7200/7500 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। 
राजस्थान 
बिकवाली बढ़ने व लिवाली सिमित बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान राजस्थान की मंडियों में मूंग की कीमतों में कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और सप्ताहांत में भाव  जोधपुर 6100/7050 रुपए जयपुर  6750/7200 रुपए नागौर 6300/6800 रुपए  मेड़ता 6500/7000 रुपए व किशनगढ़ 5000/6800 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।   
मध्य प्रदेश
सरकारी खरीद शुरू होने से मध्य प्रदेश  की उत्पादक मंडियों में मूंग की आवक में गिरावट देखी गयी। आवक कमजोर पड़ने मांग बेहतर होने से  चालू साप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश मूंग की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी और भाव सप्ताहांत में पिपरिया 5500/7300 रुपए इंदौर 6500/7200 रुपए जबलपुर 5000/7300 रुपए हरदा 6000/7900 रुपए व खिरकिया 7000/7500 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।  
महाराष्ट्र  
लिवाली बढ़ने  से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र मूंग की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी देखी गयी और सप्ताहांत में भाव  लातुर 6000/7500 रुपए अकोला 6350/8850 रुपए ,बार्शी 6000/7000 रुपए,अहमदनगर 5600/7000 रुपए जलगांव 6000/7350 रुपए व खामगाव 5000/6300 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।  
अन्य  
लिवाली सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान उत्तर प्रदेश मूंग की कीमतों में कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहंत में ललितपुर 6800/7100 रुपए कोंच 6316/6700 रुपए व जालौन 6000/6300 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रह गयी। 
मूंग दाल 
मांग सुस्त बनी रहने से गत साप्ताह के दौरान मूंग दाल की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की  गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहांत में दिल्ली 8600/11400 रुपए जोधपुर 8700/9400रुपए जयपुर 8200/8800 रुपए भाटापारा 8900/9500 रुपए जलगांव 9200/9500 रुपए व इंदौर 8600/9600 रुपए प्रति क्विंटल रह  गयी।