साप्ताहिक समीक्षा-मूंग

17-Aug-2024 07:22 PM

आवक के दबाव से मूंग की कीमतों में गिरावट      

नई दिल्ली। बिकवाली बढ़ने व मुंग की आवक के दबाव से चालू साप्ताह के दौरान मूंग की कीमतों  में गिरावट का रुख रहा। कर्नाटक व महाराष्ट्र की उत्पादक मंडियों में नई मूंग की आवक शुरू हो चुकी है। कर्नाटक की गदग में प्रति दिन 20000/22000 बैग की आवक हो रही है। कर्नाटक व महाराष्ट्र में इस वर्ष मूंग की फसल जोरदार है। महाराष्ट्र की मंडियों में भी आवक धीरे धीरे बढ़ना शुरू हो चुकी है। बढ़ती आवक के दबाव से मूंग की कीमतों में और गिरावट देखी जा सकती है। दाल मिलर्स की लिवाली कमजोर पड़ने से दिल्ली मूंग की कीमतों में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी देखी गयी और भाव सप्ताहांत में 8000/8425 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 

राजस्थान 

ग्राहकी कमजोर बनी रहने से  चालू साप्ताह के दौरान राजस्थान की मंडियों में मूंग की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहांत में जोधपुर 6300/7700 रुपए जयपुर 7400/8400 रुपए मेड़ता 7000/7800 रुपए सुमेरपुर 7000/7800 रुपए नागौर 7300/7800 रुपए व किशनगढ़ 7000/7800 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  

मध्य प्रदेश 

मांग कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश मूंग की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहांत में पिपरिया 7000/8100 रुपए इंदौर 7800/8000 रुपए करेली 6100/8100 रुपए जबलपुर 6000/7500 रुपए व खिरखिया 8000/8200 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।  

कर्नाटक

उत्पादक मंडियों में नयी मूंग की आवक का दबाव बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से कर्नाटक मूंग की कीमतों में इस साप्ताह 200/300 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा रहा और भाव सप्ताहंत में गुलबर्गा 6000/7500 रुपए बीदर 5965/8061 रुपए व गदग  6453/8559 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 

महाराष्ट्र  

मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र मूंग की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और सप्तहांत में भाव लातुर 6500/7600 रुपए अकोला 7450/10300 रुपए ,बार्शी 6000/7800 रुपए, अहमदनगर 6000/8000 रुपए व वाशिम 6200/7200 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 

अन्य  

चौतरफा गिरावट के असर मांग सुस्त बनी रहने से पंजाब की जगराओं मूंग में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी के साथ भाव 6000/8000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार राजकोट मूंग 300 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ 8000/9000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 

मूंग दाल 

मूंग की गिरावट के असर व  मांग कमजोर पड़ने से चालु साप्ताह के दौरान मूंग दाल की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी देखी गयी और भाव सप्ताहांत में दिल्ली 10400/13100 रुपए जोधपुर 9950/10250 रुपए जयपुर 10100 रुपए भाटापारा 9800/10300 रुपए जलगांव 10400 रुपए व इंदौर 9000/10600 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।