साप्ताहिक समीक्षा- मूंगफली

24-May-2025 08:59 PM

उत्तर प्रदेश में थोड़ी मांग निकलने से मूंगफली के दाम में सुधार 

नई दिल्ली। हालांकि गुजरात की राजकोट मंडी में 17-23 मई वाले सप्ताह के दौरान रोजाना 5 से 8 हजार बोरी मूंगफली की आवक हुई लेकिन कारोबार सामान्य होने से इसका भाव 5000/6000 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर बना रहा। 
राजस्थान 
राजस्थान के बीकानेर में भी मूंगफली के दाम में 5200 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर में कोई बदलाव नहीं देखा गया मगर महाराष्ट्र के सोलापुर में भाव 400 रुपए घटकर 6300 रुपए प्रति क्विंटल पर आ गया। 
उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश में झांसी महोबा एवं मऊरानीपुर में नीचे मूल्य पर थोड़ी-बहुत मांग निकलने से मूंगफली के दाम में 100-200 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया। इन मंडियों में अलग-अलग मूंगफली की दैनिक आवक 1000 से 3000 बोरी के बीच दर्ज की गई। 
मूंगफली दाना 
छिलका रहित मूंगफली के दाने में व्यापारियों, मिलर्स एवं निर्यातकों की मंग कमजोर रही जिससे इसकी कीमतों में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं आया। राजस्थान के बीकानेर एवं जयपुर में भाव पिछले स्तर पर ही स्थिर रहा लेकिन महाराष्ट्र के नागपुर में 50/60 काउंट वाले दाने का भाव 300 रुपए गिरकर 10200 रुपए प्रति क्विंटल तथा 60/70 काउंट वाले का दाम 400 रुपए घटकर 9300 रुपए प्रति क्विंटल पर आ गया। सोलापुर सहित अन्य मंडियों में कारोबार सुस्त एवं भाव स्थिर रहा। 
मूंगफली तेल 
लूज रूप में मूंगफली तेल की मांग मजबूत रही। इसके फलस्वरूप गुजरात के राजकोट गोंडल, जनगढ़ एवं जामनगर में इसका भाव 25 रुपए बढ़कर 1375 रुपए प्रति 10 किलो पर पहुंच गया। अन्य केन्द्रों में भी इसमें बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। ब्रांडेड मूंगफली तेल का भाव कोटा की एक इकाई में थोड़ा कमजोर रहा जबकि फिल्टर्ड तेल में ज्यादा कारोबार नहीं हो सकाा। 
मूंगफली डीओसी 
मूंगफली ऑयल केक तथा  डीओसी में सीमित कारोबार के साथ कीमतों में लगभग स्थिरता रही। डीओसी में कहीं-कहीं 250 रुपए का उतार चढ़ाव दर्ज किया गया। नैफेड द्वारा मूंगफली के अपने स्टॉक की बिक्री की जा रही है।