साप्ताहिक समीक्षा- मूंगफली
18-Apr-2026 07:32 PM
सामान्य आवक एवं कम लिवाली से मूंगफली में नरमी
नई दिल्ली। गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र एवं उत्तर प्रदेश जैसे उत्पादक राज्यों की मंडियों में मूंगफली की आवक सामान्य रूप से हो रही है जबकि खरीदारों की लिवाली के आधार पर इसका भाव घटता बढ़ता रहता है।
गुजरात / राजस्थान
11-17 अप्रैल वाले सप्ताह के दौरान मूंगफली का भाव गुजरात के राजकोट में 6000/9000 रुपए प्रति क्विंटल तथा राजस्थान के बीकानेर में 7400 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर बना रहा मगर महाराष्ट्र के सोलापुर में 300 रुपए गिरकर 7700 रुपए प्रति क्विंटल पर आ गया।
उत्तर प्रदेश
इसी तरह उत्तर प्रदेश में मूंगफली का दाम महोबा मंडी में 7000/7400 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रहा लेकिन झांसी में 500 रुपए घटकर 6500/7300 रुपए प्रति क्विंटल और मऊरानीपुर में 300 रुपए गिरकर 6700/7200 रुपए प्रति क्विंटल रह गया।
मूंगफली दाना
छिलका रहित मूंगफली के दाने में कारोबार कमजोर देखा गया जिससे इसका भाव या तो स्थिर रहा या इसमें 100-200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई। लूज रूप में मूंगफली तेल में भी मांग कमजोर रही जिससे इसका भाव राजकोट, गोंडल, जूनागढ़ एवं जामनगर में 25 रुपए गिरकर 1700 रुपए प्रति 10 किलो पर आ गया। राजकोट में 15 किलो वाले तेलिया टीन का मूल्य भी 90 रुपए गिरकर 2640 रुपए रह गया। अन्य केन्द्रों में भी कीमत नरम रही।
ब्रांडेड तेल
कोटा में ब्रांडेड मूंगफली तेल का भाव स्थिर रहा लेकिन जयपुर में फिल्टर्ड तेल का दाम कुछ घट गया। कारोबार सामान्य से कम हुआ।
