साप्ताहिक समीक्षा-मसूर

02-Dec-2024 07:27 PM

सुस्त मांग के चलते मसूर की कीमतों में गिरावट     
                            
मुम्बई। उपलब्धता बनी रहने व बिकवाली का दबाव बढ़ने से साप्ताह के दौरान मसूर की कीमतों में तेजी मंदी का रुख रहा। ऑस्ट्रेलिया में मसूर उत्पादक क्षेत्रों में हो रही बारिश से कटाई प्रभावित हो रही जिस कारण किसानो को माल डिलीवरी करने में परेशानी हो रही। पिछले सप्ताह के मुकाबले इस सप्ताह कनाडा मसूर की कीमतों में देखी गयी स्थिरता। लाल मसूर की ट्रेडिंग 33-34 सेंट/पौंड एफओबी फ़ार्म, बड़ी हरी मसूर की 61-62 सेंट/पौंड, छोटी की 53-55 सेंट/पौंड चल रही हैं। ऑस्ट्रेलिया से कनाडा को मसूर मामले में मिल रही है प्रतिस्पर्धा।  गत वर्ष के मुकाबले कनाडा से भारत को मसूर निर्यात घटने की उम्मीद। पोर्ट पर आयातित मसूर की उपलब्धता बनी रहने व आयातकों की बिकवाली बढ़ने से गत साप्ताह के दौरान मुंबई मसूर की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट  के साथ भाव सप्ताहंत में मुंद्रा 5850 रुपए हजीरा 5925/50 रुपए व कंटेनर कनाडा 6050 रुपए व ऑस्ट्रेलिया 6100/6150 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार कोलकाता मसूर की कीमतों में भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में वेसल 6300 रुपए व कंटेनर 6325/6350 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
दिल्ली 
मसूर दाल में मांग सुस्त बनी रहने से मसूर में दाल मिलर्स  की लिवाली सिमित बनी हुई है जिस कारण इस साप्ताह कीमतों में 25/50 रुपए प्रति क्विंटल की घट बढ़ देखी गयी और इस घट बढ़  के साथ भाव सप्ताहांत में छोटी कोटा 6500 रुपए ,बूंदी 6850 रुपए उत्तरप्रदेश 6900 रुपए व देसी बड़ी 6600/25 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
मध्य प्रदेश 
बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से इस साप्ताह मध्य प्रदेश मसूर की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा देखा गया और भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 5800/5900 रुपए सागर 5600/6000 रुपए दमोह 5700/6250 रुपए इंदौर 6000 रुपए व कटनी 6575/6600 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
उत्तर प्रदेश  
मांग सुस्त बनी रहने से गत  साप्ताह के दौरान उत्तर प्रदेश मसूर की कीमतों में 25/50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी देखी गयी और भाव सप्ताहांत में बरेली छोटी 7000 रुपए मोटी 6600 रुपए कानपुर 6525 रुपए व ललितपुर मोटी 5800/5950 रुपए छोटी 6100/6200 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
अन्य 
चौतरफा गिरावट के असर व मांग सुस्त बनी रहने से इस  साप्ताह बिहार मसूर की कीमतों में गत साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहांत में बाढ़ 6650 रुपए खुशरूपुर 6600 रुपए व मोकामा 6650 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। जबकि रायपुर मसूर में भी गत साप्ताह के दौरान कोई हल चल नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहंत में 6200 रुपए प्रति क्विंटल पर रुके रहे। 
मसूर दाल 
मसूर की गिरावट के असर व मांग सुस्त बनी रहने से गत साप्ताह मसूर दाल की कीमतों में कोई तेजी मंदी नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में जलगांव 7500 रुपए इंदौर 7550 रुपए बाढ़ 7700/8000 रुपए व खुशरुपुर 7700/8000 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रह गयी।