साप्ताहिक समीक्षा-मसूर
19-Apr-2025 09:02 PM
उपलब्धता बनी रहने से मसूर में लिवाल कमजोर
मुम्बई। बढ़े भावो पर मुनाफावसूली बिक्री बढ़ने व लिवाली कमजोर चालू साप्ताह के दौरान मसूर की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। उत्पादक मंडियों में उपलब्धता बनी रहने व मसूर दाल में उठाव कमजोर पड़ने से मसूर में मिलर्स की लिवाली सिमित बनी हुई है जिस कारण कीमतों पर दबाव बना हुआ है। कनाडा से अगस्त से फरवरी 2024-25 के दौरान कनाडा से मसूर का निर्यात लगभग 4 लाख टन रहा, जो पिछले साल की इसी अवधि से अधिक है। सीजन 2025-26 बुवाई का रकबा थोड़ा घटकर 16.9 लाख हेक्टेयर रहने की संभावना। उत्पादन घटकर 23.3 लाख टन होने की उम्मीद। शुरुआती स्टॉक बढ़ने से कुल आपूर्ति 27.4 लाख टन हो सकती है। आयातकों की बिकवाली बढ़ने व लिवाली सुस्त पड़ने से इस साप्ताह आयातित मसूर की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी देखी गयी और सप्ताहंत में भाव मुंद्रा 5950/5975 रुपए हजीरा 6000/6025 रुपए व कंटेनर कनाडा 6150/6200 रुपए व ऑस्ट्रेलिया 6200/6250 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार कोलकाता मसूर की कीमतों में भी इस साप्ताह 25/50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहांत में कनाडा 6050 रुपए व ऑस्ट्रेलिया 6100 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
दिल्ली
दाल मिलर्स व स्टाकिस्टों की लिवाली बढ़ने से दिल्ली मसूर की कीमतों में इस साप्ताह 25 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार देखा गया और इस सुधार के साथ भाव सप्ताहांत में छोटी कोटा 6425 रुपए ,बूंदी 6675 रुपए उत्तरप्रदेश 6775 रुपए व देसी बड़ी 6625 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
मध्य प्रदेश
स्टाकिस्टों व दाल मिलर्स की लिवाली सुस्त पड़ने से इस सप्ताह भी मध्य प्रदेश मसूर की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 6000/6100 रुपए बीना 5900/6200 रुपए सागर 5800/6100 रुपए दमोह 5800/6300 रुपए इंदौर 6050/6150 रुपए करेली 4000/6450 रुपए व कटनी 6575 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
उत्तर प्रदेश
बिकवाली बढ़ने व लिवाली शांत पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान उत्तर प्रदेश मसूर की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहांत में बरेली छोटी 6900/6950 रुपए मोटी 6500 रुपए कानपुर 6425 रुपए, ललितपुर मोटी 5800/5950 रुपए छोटी 6175/6200 रुपए व उरई 5600/5900 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य
चौतरफा गिरावट के असर मांग सुस्त बनी रहने से इस साप्ताह बिहार मसूर की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहांत में बाढ़ 6300 रुपए खुशरूपुर 6200 रुपए व मोकामा 6300 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार रायपुर मसूर की कीमतों में भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहंत में 6350 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मसूर दाल
मांग कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान मसूर दाल की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहांत में इंदौर 7400/7450 रुपए बाढ़ 7300/7600 रुपए व खुशरुपुर 7200/7500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
