साप्ताहिक समीक्षा-मसूर

24-May-2025 09:04 PM

लिवाली सुस्त बनी रहने से मसूर की कीमतों में गिरावट   
                         
मुम्बई। चालू सप्ताह के दौरान मसूर की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी रहा है। स्टाकिस्टों की ओर से बिकवाली का दबाव बढ़ने और उपभोक्ता स्तर पर मांग सुस्त बने रहने से मसूर की कीमतों को सहारा नहीं मिल पा रहा है। व्यापारियों के अनुसार मसूर दाल में उठाव लगातार कमजोर बना हुआ है, जिससे दाल मिलर्स की लिवाली भी ठंडी पड़ी है। इसके चलते मसूर की कीमतें बढ़ने के बजाय और अधिक दबाव में आ गई हैं। आयातकों की बिकवाली बढ़ने व लिवाली सुस्त पड़ने से इस साप्ताह आयातित मसूर की कीमतों में  50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और सप्ताहंत में भाव मुंद्रा 5950 रुपए हजीरा 6000 रुपए व कंटेनर कनाडा 6150/6200 रुपए व ऑस्ट्रेलिया 6150/6200 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार कोलकाता मसूर की कीमतों में भी इस साप्ताह 75 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहांत में कनाडा 6075 रुपए व ऑस्ट्रेलिया 6175 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
दिल्ली 
दाल मिलर्स व स्टाकिस्टों की लिवाली शांत पड़ने से दिल्ली मसूर की कीमतों में इस साप्ताह 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में छोटी कोटा 6700 रुपए ,बूंदी 6900 रुपए उत्तरप्रदेश 7000 रुपए व देसी बड़ी 6700/6725 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
मध्य प्रदेश 
स्टाकिस्टों व दाल मिलर्स की लिवाली सुस्त पड़ने से  इस सप्ताह भी मध्य प्रदेश मसूर की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 6100/6200 रुपए बीना 6100/6250 रुपए सागर 6000/6300 रुपए दमोह 6150/6625 रुपए इंदौर 6250/6300 रुपए करेली 4850/6500 रुपए व कटनी 6600 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
उत्तर प्रदेश  
बिकवाली बढ़ने व लिवाली शांत पड़ने से चालू  साप्ताह के दौरान उत्तर प्रदेश मसूर की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी  गयी और भाव सप्ताहांत में बरेली छोटी 6700/7000 रुपए मोटी 6700/6750 रुपए कानपुर 6550/6575 रुपए, ललितपुर मोटी 6200/6300 रुपए छोटी 6500/6600 रुपए व उरई 5800/6060 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
अन्य 
चौतरफा गिरावट के असर व मांग का अभाव बना रहने से इस साप्ताह बिहार मसूर की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा देखा गया और भाव सप्ताहांत में बाढ़ 6500 रुपए खुशरूपुर 6400 रुपए व मोकामा 6500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार रायपुर मसूर की कीमतों में भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहंत में 6275/6300 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  
मसूर दाल 
मांग  कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान मसूर दाल की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहांत में इंदौर 7350/7500 रुपए बाढ़ 7400/7700 रुपए व खुशरुपुर 7300/7600 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।