साप्ताहिक समीक्षा-मसूर
05-Jul-2025 07:18 PM
लिवाली शांत बनी रहने से मसूर की कीमतों में गिरावट
मुम्बई। चालू सप्ताह के दौरान मसूर की कीमतों में नरमी का रुख देखने को मिला। सीमित मांग के चलते बाजार में दबाव बना रहा, जिससे भाव में गिरावट दर्ज की गई।घरेलू उपभोक्ता और थोक खरीदारों की ओर से मसूर की मांग कमजोर बनी हुई है। इसके साथ ही आयातित मसूर की उपलब्धता भी बढ़ी है, जिसने बाजार पर अतिरिक्त दबाव डाला है।हालांकि, उत्पादक क्षेत्रों में मसूर की आवक सामान्य बनी हुई है, लेकिन खरीदारों की ओर से उत्साह की कमी के चलते बाजार में सुस्ती देखी जा रही है।जब तक मांग में स्पष्ट सुधार नहीं होता, मसूर की कीमतों में मजबूती की संभावना कम है। मांग सामान्य बनी रहने से इस साप्ताह आयातित मसूर की कीमतों में कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और सप्ताहंत में भाव मुंद्रा 5925 रुपए हजीरा 6025 रुपए व कंटेनर कनाडा 6175 रुपए व ऑस्ट्रेलिया 6175/6200 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रह गए। इसी प्रकार कोलकाता मसूर की कीमतों में भी इस साप्ताह कोई हल चल नहीं देखी गयी और सप्ताहांत में भाव कनाडा 6125 रुपए व ऑस्ट्रेलिया 6175 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रह गयी।
दिल्ली
मसूर दाल में उठाव कमजोर बना रहने से दाल मिलर्स लिवाली से कमजोर बनी रही जिस कारण दिल्ली मसूर की कीमतों में इस साप्ताह 50/75 रुपए प्रति क्विंटल गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में छोटी कोटा 6700 रुपए ,बूंदी 6975 रुपए उत्तरप्रदेश 7125 रुपए व देसी बड़ी 6650 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
मध्य प्रदेश
लिवाली सुस्त बनी रहने से इस सप्ताह भी मध्य प्रदेश मसूर की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी दर्ज की गयी और सप्ताहांत में भाव अशोकनगर 6100/6200 रुपए बीना 6200/6350 रुपए सागर 6000/6300 रुपए दमोह 6000/6600 रुपए इंदौर 6000/6050 रुपए करेली 3560/6185 रुपए व कटनी 6600 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
उत्तर प्रदेश
बिकवाली बढ़ने व लिवाली सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान उत्तर प्रदेश मसूर की कीमतों में 25/50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में बरेली छोटी 7100 रुपए मोटी 6650 रुपए ललितपुर मोटी 6000/6150 रुपए छोटी 6900/6900 रुपए व उरई 5800/6100 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी ।
अन्य
चौतरफा गिरावट के असर व मांग कमजोर पड़ने से बिहार मसूर की कीमतों में इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में बाढ़ 6650 रुपए खुशरूपुर 6550 रुपए व मोकामा 6650 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार रायपुर मसूर की कीमतों में भी इस साप्ताह 25 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी के साथ सप्ताहंत में भाव 6300 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी ।
मसूर दाल
मसूर की गिरावट के असर व ग्राहकी सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान मसूर दाल की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ सप्ताहांत में भाव इंदौर 7300/7500 रुपए बाढ़ 7450/7750 रुपए व खुशरुपुर 7350/7650 रुपए चंदौसी 7600 रुपए व हैदराबाद 7800 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
