साप्ताहिक समीक्षा-मसूर
30-Aug-2025 08:04 PM
मांग बढ़ने से मसूर की कीमतों में बढ़त
मुम्बई। चालू सप्ताह के दौरान मसूर की कीमतों में तेजी देखने को मिली है, जो घटे हुए भावों पर बिकवाली कमजोर पड़ने और बढ़ती मांग के कारण है। खासकर छोटी मसूर के स्टॉक में कमजोरी और मजबूत मांग के समर्थन से कीमतों में वृद्धि का रुख बन रहा है। इस समय, मसूर की बढ़ती कीमतों को लगातार मजबूत मांग और सीमित स्टॉक से बल मिल रहा है। पश्चिमी कनाडा के सस्कैचवान और अल्बर्टा प्रांतों में मसूर की नई फसल की कटाई तेजी से हो रही है, लेकिन मंडियों में बढ़ती आवक के कारण कारोबार सुस्त पड़ने लगा है। उत्पादन में वृद्धि के बावजूद, खरीदारों ने लिवाली स्थगित कर दी है और कीमतों में गिरावट का अनुमान है। मसूर की गुणवत्ता सामान्य रूप से अच्छी है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में हुई वर्षा से फसल की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। सस्कैचवान की मंडियों में मसूर का भाव अस्थिर बना हुआ है, जहां नम्बर 2 क्वालिटी हरी मसूर 27 सेंट प्रति पौंड और नम्बर 1 क्वालिटी 25 सेंट प्रति पौंड के आसपास बिक रही है। विश्लेषकों का कहना है कि उत्पादकों को अपनी मसूर जल्दी बेचने का प्रयास करना चाहिए, क्योंकि रूस और ऑस्ट्रेलिया में भी नई फसल आने वाली है, जिससे वैश्विक बाजार में कीमतों पर दबाव बढ़ सकता है।
आयतको की बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान आयातित मसूर की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और सप्ताहंत में भाव मुंद्रा 6050/6075 रुपए हजीरा 6150 रुपए व कंटेनर कनाडा 6300 रुपए व ऑस्ट्रेलिया 6250 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। इसी प्रकार कोलकाता मसूर की कीमतों में भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल सुधरकर सप्ताहांत में भाव ऑस्ट्रेलिया 6400 रुपए प्रति क्विंटल हो गए।
दिल्ली
उपलब्धता कमजोर पड़ने व मांग मजबूत बनी रहने से दिल्ली छोटी मसूर की कीमतों में 600 रुपए व देसी बड़ी में 125 प्रति क्विंटल का जोरदार उछाल दर्ज किया गया और इस उछाल के साथ भाव सप्ताहांत में छोटी कोटा 8150/8200 रुपए ,बूंदी 8450/8500 रुपए उत्तरप्रदेश 8600/8650 रुपए व देसी बड़ी 6825/6850 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
मध्य प्रदेश
उत्पादक मंडियों में आवक सिमित बनी रहने व लिवाली बेहतर होने से इस सप्ताह मध्य प्रदेश मसूर की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी और सप्ताहांत में भाव अशोकनगर 6300/6350 रुपए बीना 6400/6600 रुपए गंजबासोदा 5900/6700 रुपए सागर 6000/6300 रुपए दमोह 6200/6600 रुपए इंदौर 6050/6100 रुपए करेली 5725/6300 रुपए व कटनी 6900 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
उत्तर प्रदेश
मांग मजबूत होने से इस साप्ताह के दौरान उत्तर प्रदेश की छोटी मसूर की कीमतों में 150 रुपए व मोटी मसूर में 100 प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में बरेली छोटी 8600/8700 रुपए मोटी 6800 रुपए ललितपुर मोटी 6200/6300 रुपए छोटी 7800/8400 रुपए व उरई 5800/6200 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी ।
अन्य
चौतरफा तेजी के समर्थन व मांग बढ़ने से बिहार मसूर की कीमतों में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया और इस सुधार के साथ भाव सप्ताहांत में बाढ़ 7250 रुपए खुशरूपुर 7150 रुपए व मोकामा 7250 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। इसी प्रकार रायपुर मसूर की कीमतों में भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल सुधार के साथ सप्ताहंत में भाव 6400 रुपए प्रति क्विंटल गयी ।
मसूर दाल
मांग में सुधार होने से इस साप्ताह के दौरान मसूर दाल की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार देखा गया और इस सुधार के साथ सप्ताहांत में भाव इंदौर 7500 रुपए बाढ़ 8250/8550 रुपए, खुशरुपुर 8150/8450 रुपए, मोकामा 8250/8550 रुपए चंदौसी 9000/9500 रुपए व हैदराबाद 8000 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
