साप्ताहिक समीक्षा-मसूर
13-Sep-2025 08:17 PM
लिवाली शांत पड़ने से मसूर की कीमतों में गिरावट
मुम्बई। चालू सप्ताह के दौरान मसूर की कीमतों में गिरावट का रुख बना रहा। खुदरा और थोक बाजारों में ग्राहकी का समर्थन नहीं मिलने से मसूर की कीमतों पर दबाव बढ़ गया है। खरीदारों की रुचि कम होने और उपभोक्ता मांग में सुस्ती के चलते व्यापारिक गतिविधियाँ सीमित रही, जिससे मसूर के भाव में नरमी दर्ज की गयी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मसूर की उपलब्धता लगातार बढ़ रही है। कनाडा, अमेरिका और रूस जैसे प्रमुख उत्पादक देशों में नई फसल की आवक तेज़ हो चुकी है। कनाडा में सभी किस्मों की मसूर का उत्पादन पिछले वर्ष की तुलना में अधिक होने की संभावना है। पश्चिमी कनाडा की मंडियों में मसूर की कीमतें चालू सप्ताह के दौरान स्थिर रहीं। बेहतर उत्पादन के बावजूद बिक्री का दबाव नहीं है, जबकि खरीदार धीरे-धीरे सक्रिय हो रहे हैं। मोटी हरी मसूर 24 सेंट, लाल मसूर 21-22 सेंट और छोटी हरी मसूर 20 सेंट प्रति पौंड के आसपास कारोबार कर रही है। हालिया बेमौसमी बारिश से दाने की गुणवत्ता प्रभावित हुई, जिससे विभिन्न किस्मों में कीमतों का अंतर बढ़ गया है। अच्छी क्वालिटी की मसूर सीमित होने से उसकी कीमतों में बड़ी गिरावट की संभावना नहीं है। अगले माह ऑस्ट्रेलिया में नई मसूर की आवक से प्रतिस्पर्धा तेज़ हो सकती है।
आयातको की बिकवाली का दबाव बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान आयातित मसूर की कीमतों में 75/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और सप्ताहंत में भाव मुंद्रा 5925/5950 रुपए हजीरा 6050 रुपए व कंटेनर कनाडा 6200 रुपए व ऑस्ट्रेलिया 6250 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार कोलकाता मसूर की कीमतों में भी इस साप्ताह 75 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में ऑस्ट्रेलिया 6275 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
दिल्ली
स्टाकिस्टों व दाल मिलर्स की मांग शांत पड़ने से दिल्ली छोटी मसूर की कीमतों में छोटी 150 रुपए व देसी बड़ी में 50 प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में छोटी कोटा 8250/8300 रुपए ,बूंदी 8600/8650 रुपए उत्तर प्रदेश 8700/8750 रुपए व देसी बड़ी 6750 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मध्य प्रदेश
लिवाली सिमित बनी रहने से इस सप्ताह मध्य प्रदेश मसूर की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी देखी गयी और सप्ताहांत में भाव अशोकनगर 6200/6250 रुपए बीना 6200/6400 रुपए गंजबासोदा 6100/6600 रुपए सागर 6000/6300 रुपए दमोह 6150/6500 रुपए इंदौर 6050/6100 रुपए करेली 3500/6650 रुपए व कटनी 6750 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
उत्तर प्रदेश
लिवाली कमजोर पड़ने से इस साप्ताह के दौरान उत्तर प्रदेश की छोटी मसूर की कीमतों में 200 रुपए व मोटी मसूर में 100 प्रति क्विंटल की मंदी दर्ज की गयी और इस मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में बरेली छोटी 8800 रुपए मोटी 6750 रुपए ललितपुर मोटी 6000/6200 रुपए छोटी 800/8400 रुपए व उरई 5600/6300 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी ।
अन्य
चौतरफा गिरावट के असर व मांग कमजोर पड़ने से बिहार मसूर की कीमतों में इस साप्ताह 150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में बाढ़ 7350 रुपए खुशरूपुर 7250 रुपए व मोकामा 7350 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार रायपुर मसूर की कीमतों में भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहंत में भाव 6350 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी ।
मसूर दाल
मांग सुस्त बनी रहने चालू साप्ताह के दौरान मसूर दाल की कीमतों में 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ सप्ताहांत में भाव इंदौर 7400 रुपए बाढ़ 8250/8550 रुपए, खुशरुपुर 8150/8450 रुपए, मोकामा 8250/8550 रुपए चंदौसी 9000/10000 रुपए व हैदराबाद 7900 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
