साप्ताहिक समीक्षा-मटर
02-Dec-2024 07:37 PM
उपलब्धता बनी रहने मटर में लिवाल शांत
कानपुर। बढ़ते आयात के कारण पोर्ट पर आयातित मटर की उपलब्धता बनी रहने से मटर में लिवाली शांत बनी हुई है। चालू साप्ताह के दौरान मटर की कीमतों में तेजी मंदी का रुख रहा। पोर्ट पर आयातित मटर की उपलब्धता बनी रहने व सुस्त मांग के चलते मटर की कीमतों पर दबाव बन हुआ है। कनाडा से एक वेसल M.V. MAIA जिसमें 40,899.24 टन कनाडा पीली मटर और 36,100.76 टन कनाडा लाल मसूर है 01.12.2024 को हजीरा पोर्ट पर पहुंची। आयातकों की बिकवाली बढ़ने व मांग सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान आयातित मटर की कीमतों में 25/50 रुपए प्रति क्विंटल की घट बढ़ देखी गयी और इस घट बढ़ के साथ भाव सप्ताहंत में मुंबई कनाडा 3550/3600 रुपए रूस 3400 रुपए व मुद्रा कनाडा 3375/3400 रुपए व रूस 3325/50 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। दाल मिलर्स की लिवाली कमजोर बनी रहने से कानपुर मटर की कीमतों में इस साप्ताह 25/50 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी मंदी देखी गयी और भाव सप्ताहांत में 3725/3750 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी । इसी प्रकार ललितपुर मटर की कीमतों में भी इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहांत में 3200/3350 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। मांग सुस्त बनी रहने से महोबा मटर में इस साप्ताह कोई हल चल नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहंत में 3300/3400 रुपए प्रति क्विंटल पर रुके रहे। इसी प्रकार मऊरानीपुर मटर में भी कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहंत में 3200/3300 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। लिवाली सुस्त बनी रहने से मध्य प्रदेश की मंडियों में भी मटर की कीमतों में इस साप्ताह को हल चल नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहंत में दमोह 3300/3360 रुपए व बीना 3300/3400 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रही।
मटर दाल
मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान मटर दाल की कीमतों में कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहंत में कानपुर 4100/4150 रुपए व इंदौर 4250 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रह गयी।
