साप्ताहिक समीक्षा-मटर

08-Feb-2025 07:50 PM

मांग बेहतर होने से मटर की कीमतों में बढ़त   
                                                     
कानपुर। मटर के आयात सीमा को न बढ़ाए जाने की खबरों  के चलते चालू सप्ताह के मटर में बिकवाली शांत रही व मांग बढ़ी। जिस कारण चालू साप्ताह के दौरान मटर की कीमतों में तेजी का रुख रहा।  कनाडा की सरकारी एजेंसी- स्टेट्स केन ने दिसम्बर की अपनी रिपोर्ट में वर्ष 2024 के दौरान मटर का अंतिम घरेलू उत्पादन अनुमान 1.63 लाख टन घटकर 29.97 लाख टन नियत कर दिया जो 2023 के उत्पादन से 15 प्रतिशत ज्यादा मगर 2022 के उत्पादन 34 लाख टन से करीब 4 लाख टन कम है। हालांकि स्टेट्स केन की रिपोर्ट में मटर के किस्म बार उत्पादन का आंकड़ा नहीं दिया गया है लेकिन के अग्रणी विश्लेषक ने पीली मटर का उत्पादन 2.75 लाख टन बढ़कर 25 लाख टन के करीब तथा इसकी कुल उपलब्धता 28 लाख टन बढ़कर 4.25 लाख टन तथा उपलब्धता सुधरकर 5.70 लाख टन पर पहुंचने का अनुमान लगाया गया है। आयातकों की बिकवाली शांत पड़ने व मांग बेहतर होने से आयातित मटर की कीमतों में इस साप्ताह 200/300 रुपए प्रति क्विंटल का उछाल देखा गया और इस उछाल के साथ भाव सप्ताहंत में मुंबई कनाडा 3750/3775 रुपए रूस 3650/3675 रुपए व मुद्रा कनाडा 3575 रुपए व रूस 3500 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। आयातित मटर की तेजी के समर्थन व लिवाली बेहतर होने से कानपुर मटर की कीमतों में इस साप्ताह 250 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में 3875 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी गयी। इसी प्रकार ललितपुर मटर भी 100/150 रुपए प्रति क्विंटल बढ़कर सप्ताहंत में 3250/3400 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। 
लिवाली बनी रहने से महोबा मटर में इस  साप्ताह 200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी के साथ सप्ताहंत में 3000/3500 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। इसी प्रकार मऊरानीपुर मटर में भी 100 रुपए प्रति क्विंटल सुधार के साथ भाव सप्ताहंत में 3200/3300 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। चौतरफा तेजी के समर्थन  व ग्राहकी बेहतर होने से  मध्य प्रदेश मटर की कीमतों में इस साप्ताह 200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में दमोह 3200/3400 रुपए व बीना 3200/3450 रुपए प्रति क्विंटल हो गए।   
मटर दाल  
मटर की गिरावट के समर्थन व  लिवाली बेहतर होने से  चालू साप्ताह के दौरान मटर दाल की कीमतों में 250/300 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी  के साथ भाव सप्ताहंत में कानपुर 4100/4150 रुपए व इंदौर 4300/4350 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।